Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गोलियों की गूंज से दहला हरियाणा का चरखी दादरी शहर, सिटी थाना के सामने गैंगवार में 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

Haryana News: गोलियों की गूंज से दहला हरियाणा का चरखी दादरी शहर, सिटी थाना के सामने गैंगवार में 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी शहर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिटी थाना के सामने दो पक्षों के बीच खूनी गैंगवार छिड़ गई। देखते ही देखते दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और पुलिस को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए।

Also read: हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़-पंचकूला के सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जानें क्या है आखिरी तारीख

बदमाशों की तालाश में जुटी पुलिस

गोलीबारी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में 560 करोड़ FD घोटाला, IAS पंकज अग्रवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेल

Haryana News: हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि मामला केवल सरकारी खातों को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक मंजूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और फर्जी वित्तीय लेनदेन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है।

Haryana News: पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, बार-बार ‘चोर’ कह जाने से थी नाराज

Panchkula: हरियाणा के पंचकूला से बीते दिन एक हत्या का मामला सामने आया था। जहां एक मेड ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। दरअसल, सेक्टर-21 में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता अपने लापता सोने के गहनों के बारे में मेड सुनीता देवी से पूछताछ कर रही थी।

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा ऐलान, दिसंबर से पहले 2,500+ पदों पर निकलेगी भर्ती

Uttarakhand News: विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast