Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, कांवड़ मेला क्षेत्र में संदिग्धों और संदिग्ध वस्तुओं की सघन जांच

Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, कांवड़ मेला क्षेत्र में संदिग्धों और संदिग्ध वस्तुओं की सघन जांच

Uttarakhand News: कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर कांवड़ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैंप, मुख्य बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों, बसों और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

दून पुलिस ने आमजन और कांवड़ यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस चौकी को दें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान, निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast