Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Building Code:हरियाणा में घर बनाने के लिए बदलेंगे नियम, अब एक मंजिल पर बना सकेंगे एक घर, जानिये क्या है नया नियम ?

Haryana Building Code:हरियाणा में घर बनाने के लिए बदलेंगे नियम, अब एक मंजिल पर बना सकेंगे एक घर, जानिये क्या है नया नियम ?

Haryana Building Code: हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत समेत कई शहरों में अब घर बनाने के नये नियमों पर काम हो रहा है। नये संशोधन के मुताबिक चार मंजिल तक की फ्लैट बनाए जा सकते हैं वहीं एक घर के ऊपर एक ही घर बनाया जा सकता है। बहुमंजिला भवनों में सुरक्षा कारणों को लेकर यह फैसला लिया गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 में संशोधन का मसौदा जारी किया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में एक ही मंजिल पर कई स्वतंत्र आवासीय यूनिट बनाए जाने से भवनों में रहने वालों की संख्या स्वीकृत क्षमता से अधिक हो रही है। ऐसे भवनों में आग या अन्य आपदा के समय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रत्येक मंजिल पर केवल एक स्वतंत्र आवासीय यूनिट की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित संशोधनों पर 25 जुलाई तक आम जनता और हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई हैं।


बड़े शहरों में बहुमंजिला इमारतों की संख्या अधिक

हरियाणा के विभागीय अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, करनाल, हिसार और रोहतक जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में बड़ी संख्या में ऐसे मकान बने हैं, जहां एक ही मंजिल पर दो या उससे अधिक स्वतंत्र फ्लैट विकसित कर दिए गए हैं। इससे एक ही प्लॉट पर रहने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है। जबकि भवन निर्माण की अनुमति प्लॉट के आकार, एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) और अन्य विकास मानकों को ध्यान में रखकर दी जाती है।

 

Also read: Haryana News: हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल


क्या बदलने जा रही है सरकार

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार किसी भी आवासीय प्लॉट पर एक मंजिल में केवल एक स्वतंत्र आवासीय यूनिट बनाने की अनुमति होगी। आसान शब्दों में कहें तो यदि किसी प्लॉट पर चार मंजिल बनाने की अनुमति है तो हर मंजिल पर एक-एक घर बनाया जा सकेगा। इस प्रकार पूरे भवन में अधिकतम चार स्वतंत्र घर ही बन सकेंगे। एक ही मंजिल को दो या उससे अधिक अलग-अलग फ्लैटों में विभाजित करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही भवन को संबंधित क्षेत्र के जोनिंग प्लान और आर्किटेक्चरल कंट्रोल शीट के अनुरूप ही विकसित करना होगा।

 

25 जुलाई तक मांगे गए सुझाव

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर आम नागरिकों, बिल्डरों, आर्किटेक्ट्स और अन्य हितधारकों से 25 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां भेजने को कहा है। प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद संशोधनों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast