Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

Haryana News: हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार अब गरीबों को बड़ा उपहार देने की योजना बना रही है। सरकार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और अंत्योदय परिवारों को मिलने वाला राशन बढ़ाने के बार में विचार कर रही है। इसको लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राशन वितरण व्यवस्था का अध्ययन करेगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जानकारी के अनुसार विभाग, इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों का दौरा करेगी। टीम यह अध्ययन करेगी कि इन राज्यों में बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को कौन-कौन सी खाद्य सामग्री, कितनी मात्रा में और किस व्यवस्था के तहत वितरित की जाती है। इस अध्ययन के बाद हरियाणा सरकार राशन वितरण प्रणाली में बदलाव करके अतिरिक्त राशन देने का फैसला कर सकती है।

राज्यों का अध्ययन करने के बाद टीम एक रिपोर्ट विभाग को पेश करेंगी। उस रिपोर्ट में अगर यह पाया जाता है कि अन्य राज्यों में बीपीएल और अंत्योदय परिवारों हरियाणा के तुलान में अधिक खाद्य सामग्री मिल रही है, तो हरियाणा सरकार भी अपनी राशन प्रणाली में बदलाव करके उतना ही राशन जनता को उपलब्ध कराएगी।

इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीन दिन पहले सभी जिलों के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में कहा कि अन्य राज्यों की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं का अध्ययन कर लाभार्थियों के हित में ठोस सुझाव तैयार किए जाएं। खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कुछ राज्यों में चना तथा दाल देने की बात सामने आई है। इसके चलते ही उन्होंने दूसरे राज्यों की वितरण प्रणाली का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि अभी हरियाणा में बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के करीब 40 लाख राशन कार्ड बने हुए हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत हर महीने लगभग 1.57 करोड़ लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। इनमें 2.86 लाख अंत्योदय परिवार और 37.14 लाख बीपीएल परिवार शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast