Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam, 30 June 2026:यूपी बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, हरियाणा राजस्थान में भी बदला मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam, 30 June 2026:यूपी बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, हरियाणा राजस्थान में भी बदला मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam, 30 June 2026:हरियाणा पंजाब दिल्ली यूपी बिहार समेत देश के 21 राज्यों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में पड़ रही इस चिपचिपी गर्मी से राहत की अलर्ट जारी किया है। IMD ने एक बार फिर से 21 राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी दी है। गर्मी से जूझ रहे यूपी-बिहार के लोगों के लिए ये चेतावनी राहतभरी है, क्योंकि बारिश के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं ये अलर्ट पहाड़ी राज्यों और किसानों के लिए टेंशन देने वाला है। आइए जानते हैं कल यानी 30 जून को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ऐसा है कि पंखे और कूलर भी दिन में गर्मी को कम नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 30 जून को दिल्ली में आंधी के साथ ही भारी बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम ?

आज 15 जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर शामिल हैं। जबकि अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ क्षेत्र में भी हल्की बारिश के संकेत हैं। वहीं रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।


यूपी में भी बारिश की चेतावनी
दिल्ली की तरह यूपी में भी कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 30 जून को यूपी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, 30 जून को मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गोंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महोबा, एटा, मैनपुरी, ज्योतिबाफुले नगर,महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश हो सकती है।


बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
यूपी सटे बिहार में मौसम सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग ने 30 जून से 1 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

Also read: आज का राशिफल: आज 30 जून को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, लक्ष्मी जी का मिलेगा साथ, जानिये आपका कैसा रहेगा दिन ?


पहाड़ों पर बारिश ने बढ़ाई टेंशन
मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश की चेतावनी के साथ ही IMD ने सैलानियों को अलर्ट रहने की सलाह भी दी है। उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, ऋषिकेश,अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में बारिश के साथ ही तूफानी हवाएं भी चलेंगी। वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो वहां भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने सिरमौर, कुल्लू,कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर, सोलन, हमीरपुर और शिमला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में भी जून के आखिरी दिन मौसम बिगड़ सकता है। IMD ने कल जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, रियासी, अनंतनाग और गांदरबल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी दी है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
भीषण गर्मी से परेशान राजस्थान के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। जयपुर, हनुमानगढ़, अलवर, बूंदी, कोटा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चुरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, अजमेर, जोधपुर और भीलवाड़ा में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में कल शाम को मौसम बिगड़ सकता है। 30 जून को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, कल भोपाल, राजगढ़, शाजापुर,देवास, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, शिवपुरी और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Delhi News: इंडिया गेट प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज हिरासत में, केजरीवाल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

India Gate protest: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिनमें दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी शामिल थे। ये कार्यकर्ता आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनकी इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

05 October Ka Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast