Search KhabarFast

Press ESC to close

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, 02 जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था; तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए किए कड़े इंतजाम

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, 02 जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था; तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए किए कड़े इंतजाम

Amarnath Yatra Registration: बीते दिन से जम्मू में श्री अमरनाथ जी यात्रा शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशनऔर टोकन बांटने का काम शुरू हो गया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन सेंटर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जमा हुए। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से रवाना किया जाएगा, जबकि बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी।

बता दें, प्रशासन ने जम्मू तवी रिवरफ्रंट पर मौजूदा रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं, जहां श्रद्धालु टोकन लेने और रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पहुंचने लगे हैं। अधिकारियों ने टोकन वितरण और पंजीकरण केंद्र पर तीर्थयात्रियों की आसानी से आवाजाही और सुविधा के लिए पीने के पानी, लंगर सेवा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, यात्रा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

Also read: Aaj Ka Mausam, 30 June 2026:यूपी बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, हरियाणा राजस्थान में भी बदला मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

CRPF कमांडेंट ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें X-रे स्क्रीनिंग, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और मल्टी-लेयर सुरक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आगे बढ़ने से पहले हर तीर्थयात्री की फ्रिस्किंग पॉइंट पर सुरक्षा जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी सामान और वाहनों की भी अच्छी तरह से जांच की जाती है।

CRPF कमांडेंट ने आगे बताया 'सबसे पहले, तीर्थयात्री हमारी जांच चौकी पर आते हैं, जहां उनकी एक्स-रे स्क्रीनिंग होती है। इस जगह पर CRPF के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें तैनात रहती हैं। हर सामान और हर गाड़ी की जांच की जाती है।' CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां ​​तीर्थयात्रा को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: खटीमा एकलव्य विद्यालय को मिला केंद्र का साथ, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने स्कूल विस्तार के लिए 10 करोड़ का किया ऐलान

Khatima Eklavya Vidyalaya: उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय ‘आदि रंगोत्सव’ की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद किया और जनजातीय समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Uttarakhand News: 'जनजातीय रंगोत्सव संस्कृति और गौरव का उत्सव...', पारंपरिक रंग में रंगे CM धामी; कलाकारों के साथ खुद भी ढोल बजाया

CM Dhami on Uttarakhand Aadi Rangotsav: आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

UP News: 'शहर से दूरी अब शिक्षा में नहीं बनेगी बाधा', योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों में 'डिजिटल लाइब्रेरी' पहल को दिया विस्तार

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को एक जनदर्शन सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विस्तार पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षणिक केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast