
www.khabarfast.com
जल्द होगी बीजेपी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला
जिला अध्यक्षों के बाद होगी पदाधिकारियों की घोषणा
चंडीगढ़: हरियाणा बीजेपी में जल्द नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी. यह फैसला चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया. सीएम आवास पर हुई बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ मौजूद रहे. बता दे कि शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि जिला अध्यक्षों के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी.
आपको बता दे कि, हाल ही में हरियाणा बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है. जिसके बाद ओपी धनखड़ अपने बयान में कई बार कह चुके है कि, प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए सभी तरह के कदम उठाए जाएंगे. बीजेपी को मजबूत करने के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की जाएगी. जिसको लेकर शुक्रवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई.

Leave a comment