Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

Haryana News: हरियाणा के भिवानी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सुबह दौड़ लगाने निकले दो चचेरे भाइयों की नहर किनारे बनी डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर नहाने के लिए पानी में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा।

भिवानी के गांव लहलाना और भाखड़ा के बीच स्थित भाखड़ा नहर के साथ लगती डिग्गी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव लहलाना निवासी दो चचेरे भाई, करीब 16 वर्षीय पियुष और 15 वर्षीय वीरेन, डिग्गी में डूब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों को पानी से निकालकर तुरंत भिवानी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के ताऊ ओमबीर ने बताया कि दोनों बच्चे रोजाना की तरह सुबह करीब सवा चार बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे। दौड़ पूरी करने के बाद वे नहर के पास बनी डिग्गी में नहाने चले गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। पड़ोसी गांव भाखड़ा के ग्रामीणों ने उन्हें डूबता देखा और बचाने का प्रयास किया, साथ ही परिवार को भी सूचना दी। लेकिन जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Also read: Haryana News: नारनौल के DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की सिफारिश पर की गई कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चे प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने जाते थे। मंगलवार को भी दौड़ लगाने के बाद वे डिग्गी में नहाने के लिए उतरे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक वीरेन दसवीं कक्षा का छात्र था, जबकि पियुष ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। दो मासूम चचेरे भाइयों की एक साथ हुई मौत से गांव लहलाना में मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में IAS और HCS अधिकारियों को बड़ी राहत, सेल्फ अप्रेजल जमा करने की तारीख बढ़ी

हरियाणा सरकार ने आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। अब दोनों सेवाओं के अधिकारी अपनी सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट 31 जुलाई 2026 तक जमा कर सकेंगे।

Haryana News: हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

Haryana News: इस महंगाई के दौर में हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने उनके मासिक वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast