Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में IAS और HCS अधिकारियों को बड़ी राहत, सेल्फ अप्रेजल जमा करने की तारीख बढ़ी

हरियाणा में IAS और HCS अधिकारियों को बड़ी राहत, सेल्फ अप्रेजल जमा करने की तारीख बढ़ी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। अब दोनों सेवाओं के अधिकारी अपनी सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट 31 जुलाई 2026 तक जमा कर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तारीख 30 जून तय की गई थी, लेकिन अब सरकार ने इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा अखिल भारतीय सेवा (आईएएस) अधिकारियों की परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (PAR) तैयार करने की समय-सारिणी में बदलाव के बाद लिया गया है। इसके बाद हरियाणा सरकार ने भी राज्य के आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के लिए नई समय-सीमा लागू कर दी है।

कब तक का मिला समय

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से मंगलवार को दोनों सेवाओं के अधिकारियों के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए। नए आदेश के अनुसार, अधिकारी 31 जुलाई तक अपनी सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट जमा कर सकेंगे। सरकार ने मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया के लिए भी नई समय-सीमा तय की है। इसके अनुसार रिपोर्टिंग अथॉरिटी 15 सितंबर तक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद रिव्यूइंग अथॉरिटी 15 नवंबर तक समीक्षा पूरी करेगी। वहीं एक्सेप्टिंग अथॉरिटी को 31 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया समाप्त करनी होगी।

सरकार ने दिया आदेश

सरकार ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025-26 की परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट में 31 दिसंबर के बाद किसी भी प्रकार की नई टिप्पणी या मूल्यांकन दर्ज नहीं किया जाएगा। यानी निर्धारित समय के बाद किसी भी अधिकारी की रिपोर्ट में बदलाव नहीं होगा। सरकार का कहना है कि समय-सीमा बढ़ाने का फैसला केवल एकमुश्त व्यवस्था के तौर पर लिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी अधिकारी समय पर अपनी सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट जमा कर सकें और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी हो जाए।

अधिकारियों को भी राहत

अधिकारियों के लिए परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण होती है। इसी के आधार पर उनकी कार्य क्षमता, प्रदर्शन, पदोन्नति और भविष्य की प्रशासनिक जिम्मेदारियों का आकलन किया जाता है। इसलिए सरकार चाहती है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो। नई समय-सीमा लागू होने से उन अधिकारियों को भी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश 30 जून तक अपनी सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट जमा नहीं कर पाए थे। अब उनके पास 31 जुलाई तक रिपोर्ट जमा करने का अतिरिक्त समय रहेगा। 

Also read: Haryana News: हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, डिग्गी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल फिर बढ़ा, मिला दूसरा एक्सटेंशन

सरकारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल बढ़कर वर्ष के अंत तक जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव के रूप में उनके कार्यकाल को लेकर सरकार ने निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इससे प्रशासनिक कार्यों में स्थिरता और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Haryana News: हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

Haryana News: इस महंगाई के दौर में हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने उनके मासिक वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast