Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

Haryana News: इस महंगाई के दौर में हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हड़ताल के दौरान सरकार ने वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। नए निर्णय के अनुसार, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 16,000 रुपये से बढ़ाकर 18,100 रुपये कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि यह बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2026 से लागू होगा।

यह फैसला सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति को दर्शाता है- कृष्ण बेदी

कृष्ण बेदी ने कहा कि यह फैसला सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति को दर्शाता है और इससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार भी व्यक्त किया, जिनके नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया। सरकार के इस कदम को ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast