Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: लोगों को 50 से 70 हजार के निजी खर्च मिलेगी राहत, भिवानी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ इंप्लांट सेंटर

Haryana News: लोगों को 50 से 70 हजार के निजी खर्च मिलेगी राहत, भिवानी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ इंप्लांट सेंटर

Haryana News: हरियाणा के भिवानी के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बड़ी राहत की खबर है। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में अब टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी और दांतों के इंप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल के दंत रोग विभाग में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक और इंप्लांट सेंटर की शुरुआत की गई है। इससे मरीजों को दांतों के इलाज के लिए रोहतक, हिसार, दिल्ली या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में दंत रोग विभाग की सेवाओं का विस्तार किया गया है। अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक एवं इंप्लांट सेंटर शुरू किया गया है। इसकी विधिवत शुरुआत सुबह 9 बजे सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य द्वारा की गई। अब तक टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी और इलाज के लिए मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता था। वहीं, कई मरीज हिसार, दिल्ली और निजी अस्पतालों में इलाज करवाते थे। निजी अस्पतालों में दांतों के उपचार पर करीब 50 से 70 हजार रुपये तक खर्च आता था। आर्थिक परेशानी के कारण कई मरीज इलाज बीच में ही छोड़ देते थे।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नए इंप्लांट सेंटर की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंत रोग विभाग में पांच डेंटल चेयर उपलब्ध हैं। पहले टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी के लिए विशेषज्ञ और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन अब दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. वीनी अरोड़ा के आने से यह सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।

उप सिविल सर्जन डॉ. विनोद पंवार ने बताया कि इंप्लांट सेंटर शुरू होने से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा। दांतों की सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण और अन्य सुविधाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, जिला नागरिक अस्पताल में दंत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से भिवानी और आसपास के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी और दांतों के इंप्लांट जैसी सुविधाओं के लिए मरीजों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: PM GatiShakti Portal के उपयोग में हरियाणा देश में नंबर-1, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़ा इजाफा

Haryana News: अगस्त-हरियाणा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज एवं प्रभावी बनाने के लिए पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में यहां हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि पीएम गतिशक्ति के माध्यम से चिन्हित, नियोजित या पूर्ण की गई परियोजनाओं की संख्या अप्रैल में 9 से बढ़कर अगस्त में 34 हो गई है।

पत्नी ने पति और पड़ोसन की कॉल रिकॉर्डिंग लाउडस्पीकर पर सुनाई, बदनामी के बोझ तले महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड

MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से पति-पत्नी और वो का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी, मोती झील इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय ममता यादव ने प्रेम प्रसंग से हुई बदनामी के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

लखनऊ में दिनदहाड़े तीन हत्याओं से सनसनी, बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मिठाईवाला चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast