Search KhabarFast

Press ESC to close

पत्नी ने पति और पड़ोसन की कॉल रिकॉर्डिंग लाउडस्पीकर पर सुनाई, बदनामी के बोझ तले महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड

पत्नी ने पति और पड़ोसन की कॉल रिकॉर्डिंग लाउडस्पीकर पर सुनाई, बदनामी के बोझ तले महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड

MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से पति-पत्नी और वो का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी, मोती झील इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय ममता यादव ने प्रेम प्रसंग से हुई बदनामी के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, ममता अपने पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा शख्स सुरेंद्र यादव से बात किया करती थी। लेकिन जब सुरेंद्र की पत्नी को इसके बारे में पता चला तो उसने कथित तौर पर दोनों की कॉल रिकॉर्डिंग लाउड स्पीकर पर चला दी, जिससे दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चें पूरे इलाके में होने लगे। इस वजह से ममता शर्म के मारे किसी को अपना मुंह तक नहीं दिखा पा रही थी और आखिर में उसने अपनी जान ले ली।

कॉल रिकॉर्डिंग से खुला प्रेम प्रसंग का राज

जानकारी के अनुसार, 15 साल पहले ममता ने रामहेत यादव नाम के एक शख्स से शादी की थी। इस शादी से दोनों के 10 और 11 साल के दो बच्चे भी हैं। तो वहीं, रामहेत फल मंडी में मजदूरी का काम करता हैं। बावजूद इसके ममता का उसके पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव से चक्कर चल रहा था। दोनो काफी समय से फोन पर बात कर रहे थे। लेकिन सुरेंद्र अक्सर ममता से हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लेता था। लेकिन एक दिन वहीं रिकॉर्डिंग उसकी पत्नी रेखा यादव के हाथ लग गई। इस बाद उसने दोनों का पर्दाफाश करने का प्चान बनाया और एक लाउड स्पीकर पर दोनों की कॉल रिकॉर्डिंग चला दी।

Also read: MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में मौत का तांडव! डंपर-पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की गई जान, 25 घायल

जिसके बाद दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे हर गली-मौहल्ले में होने लगे। इससे ममता को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। लेकिन वह ज्यादा समय तक इस बदनामी को बोझ उठा नहीं पाई औऱ जहर खाकर अपनी जान दे दी। ये मामला 17 अगस्त का बताया जा रहा है। हालांकि, उस समय ममता का पति रामहेत घर पर नहीं था। लेकिन जब वह घर आया तो ममता पहले से ही बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसके पास जहर की शीशी भी पड़ी हुई थी। रामहेत मौके की नजाकत को समझते हुए ममता को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों में उसे भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बाल संरक्षण आयोग का बड़ा फैसला, प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट

Haryana News: हरियाणा में बाल मजदूरी के दौरान रेस्क्यू किए गए बच्चों और अनाथ आश्रमों में रह रहे बच्चों के लिए बाल संरक्षण आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन बच्चों को अकेलेपन का एहसास न हो, इसके लिए उनके जन्मदिन पर बाल संरक्षण आयोग की ओर से समारोह आयोजित किया जाएगा। बच्चों से केक कटवाया जाएगा और उनके खाने-पीने का भी इंतजाम आयोग की ओर से किया जाएगा।

Haryana News: PM GatiShakti Portal के उपयोग में हरियाणा देश में नंबर-1, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़ा इजाफा

Haryana News: अगस्त-हरियाणा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज एवं प्रभावी बनाने के लिए पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में यहां हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि पीएम गतिशक्ति के माध्यम से चिन्हित, नियोजित या पूर्ण की गई परियोजनाओं की संख्या अप्रैल में 9 से बढ़कर अगस्त में 34 हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast