Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से 6 बच्चों के पिता की मौत, चालक गिरफ्तार

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से 6 बच्चों के पिता की मौत, चालक गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 बच्चों के पिता की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।  

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब महेंद्र पानी का टैंकर लेकर जा रहा था। आरोप है कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे महेंद्र की मौके पर गंभीर चोटें आईं और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहतक जिले के गांव ककराना निवासी विकास ने बीटीए पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि उसके मामा, भिवानी के लोहड़ बाजार निवासी 44 वर्षीय महेंद्र सिंह पानी का ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। घटना के समय वह तोशाम बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार में पसरा मातम

घायल महेंद्र सिंह को तुरंत इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे पांच बेटियों और एक बेटे सहित कुल छह बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग

परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast