Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलने वाला है। अगले तीन घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश में तेज धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस बदलाव से लोगों तपती गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

चौ मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए अल्पकालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 4 जून 2026 को शाम 4:25 बजे जारी किए गए इस अपडेट में अगले तीन घंटों के दौरान मौसम में अचानक बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तेज हवाओं और आंधी के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किसानों को सलाह

मौसम विभाग के मुताबिक, किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में चल रहे कार्यों और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। वहीं आम लोगों से भी खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े न होने की अपील की गई है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast