Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा सरकार और इनेलो पर गरजे दिग्विजय चौटाला, सीएम सैनी से कर दी इस्तीफे की मांग

हरियाणा सरकार और इनेलो पर गरजे दिग्विजय चौटाला, सीएम सैनी से कर दी इस्तीफे की मांग

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार और इनेलो को जमकर घेरा। उन्होंने बेकाबू कानून व्यवस्था को लेकर सीएम का इस्तीफा मांगा और इनेलो के दावों पर जमकर चुटकी ली। दिग्विजय चौटाला ने सबसे पहले बेकाबू होती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा की नायब सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। उन्होंने कहा कि कल रोहतक IG ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोली और मर्डर ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। साथ ही कहा कि डबवाली (सिरसा) में दो साल की बच्ची का रेप कर नहर में फैंक दिया था और भिवानी मनीषा मर्डर मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझी है। दिग्विजय ने कहा कि क़ानूनी व्यवस्था की चिंता अब चिता में बदल चुकी है, जिसके जिम्मेवार CM हैं।

दिग्विजय चौटाला यहीं नहीं रूके, उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा गुंडों के लिए गुंडागर्दी का प्ले फिल्ड बन चुका है। नायब सरकार में हरियाणा के बिहार व यूपी के भी बदतर हालत हो चुकी हैं। सीएम सैनी को अब मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं रहा। नायब सैनी को हरियाणा की जनता से माफी मांग कर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि 10% पीड़ित की शिकायत करते हैं, 90 फिसदी तो गुंडों से डरकर फिरौती दे देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के CM रहे बंसीलाल, भजनलाल व चौटाला ने कानून व्यवस्था को कायम रखा। दिग्विजय ने पहली बार कहा कि नायब सिंह सैनी से तो मनोहरलाल खट्टर की भी कानून व्यवस्था पर बढ़िया पकड़ थी। दिग्विजय ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर जेजेपी जल्द रणनीति बनाकर सरकार को घेरेगी। हरियाणा को गैंगलैंड नहीं बनने देंगे, नायब सैनी की कुर्सी को हिलाकर दम लेंगे।

इनेलो पर बरसे दिग्विज चौटाला

सरकार के बाद दिग्विजय चौटाला के निशाने पर इनेलो रही। उन्होंने बुढ़ापा पैंशन बहाल करवाने के इनेलो के दावे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इनेलो के नेता टायर्ड व रिटायर्ड मानसिकता के हैं, जो हमेशा मुखालते में रहते हैं। वो तो ये भी दावा कर सकते हैं कि इनेलो ना होती तो देश गुलाम हो जाता। दिग्विजय ने कहा कि क्रेडिट वार में मत जाओ, मै में मत जाओ, इस मैं ही में तो पहले मारा था और मैं भविष्य में भी ले डूबेगी। साथ ही हरियाणा के बजट को लेकर CM पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कोई CM नहीं, हरियाणा दिल्ली से चल रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

PunjabElection2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 31 नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।इससे पहले AAP अपनी पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है' राहुल गांधी का सनसनीखेज करने वाला दावा

Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।

10 साल का हुआ नोटबंदी वाला 'खजांची', अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; 2047 को लेकर दी चुनौती

Akhilesh Yadav on Notebandi anniversary: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को 2016 की नोटबंदी पर अपना 'खजांची' वाला तंज कसते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार कांड बताया। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कैश का सर्कुलेशन बढ़ गया और नोटबंदी से MSMEs को नुकसान हुआ। उन्होंने सरकार को 1947 में आर्थिक हालात और 2047 में क्या होंगे, इस पर बहस करने का चैलेंज भी दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast