Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में करंट लगने से 44 वर्षीय दुकानदार की मौत, जलभराव बना हादसे की वजह

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में करंट लगने से 44 वर्षीय दुकानदार की मौत, जलभराव बना हादसे की वजह

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की बालौर चुंगी के पास स्थित वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार को करंट लगने से 44 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो इलाके में नॉन-वेज की दुकान चलाते थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बारिश के कारण गली में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पानी में अचानक करंट उतर आया। उस समय ओमप्रकाश अपनी दुकान के बाहर बैठे थे और करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली के ऊपर से हाई टेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण जलभराव वाले पानी में करंट उतरा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, करंट आने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मृतक ओमप्रकाश पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे से करीब पांच मिनट पहले ही झज्जर की जिला उपायुक्त क्षेत्र में जलभराव का जायजा लेकर गई थीं। उनका कहना है कि प्रशासनिक अमले के वहां से जाने के तुरंत बाद यह हादसा हो गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बिजली विभाग भी करंट आने के कारणों की जांच में जुट गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के चरखी दादरी में दोस्त के पिता के इलाज का बहाना, फर्जी रिश्तेदार बन किसान से 2 लाख की ठगी

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान से फर्जी रिश्तेदार बनकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को किसान की बुआ का बेटा प्रदीप बताकर दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी बैंक मैसेज भी भेजा। इसके बाद किसान से रकम ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वोकल फॉर लोकल को नई उड़ान...देहरादून में महिलाओं ने बनाए 5 हजार से ज्यादा तिरंगे, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिल रही रफ्तार

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है।

Uttarakhand News: 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

Uttarakhand News: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast