Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 5 August 2026: देशभर में बारिश का कहर, 22 राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 5 August 2026: देशभर में बारिश का कहर, 22 राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 5 August 2026: पूरे देश में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। ओडिशा असम, गुजरात में हालत काफी ज्यादा खराब है। इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात की वजह से हजारों लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ गया। इसी बीच मौसम विभाग ने 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं। वहीं दक्षिण में केरलम और कर्नाटक के तटीय और दक्षिण आंतरिक इलाकों में भारी बारिश सिलासिला जारी रहेगा। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में हल्की और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार,  राजधानी दिल्ली में 5 से 8 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है, हालांकि दिल्ली के लिए किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में 5 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, सहारनपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD के अनुसार, 5 और 6 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा 5 और 7 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश हो सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ी इलाके जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अभी बारिश से राहत में मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे है। 5 से 10 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश तथा 6 से 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, नदियों-नालों के उफान और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा भी जताया है तथा लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast