Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब के अमृतसर में पुलिस का बड़ा एक्शन, ISI के दो आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस का बड़ा एक्शन, ISI के दो आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 4 पेट्रोल बम बरामद किए हैं।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि ये मॉड्यूल विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों को सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने और पंजाब की कानून-व्यवस्था एवं शांति भंग करने के लिए तैयार किया जा रहा था। जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ कि एक मॉड्यूल ने रेलवे ट्रैकों के पास CCTV कैमरे लगाए हुए थे। इन कैमरों के जरिए रेलवे और अन्य संवेदनशील गतिविधियों की फुटेज एकत्र कर पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलरों को भेजी जा रही थी। पुलिस के अनुसार इस साजिश का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना और महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाना था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री की संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वंश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक देसी .32 बोर पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान हरमन उर्फ हम्मू, सुखदेव, अनमोल, एक अन्य युवक qJ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। इस मॉड्यूल से CCTV कैमरे और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

Paytm के जारिए दी जाती थी आर्थिक सहायता

पुलिस के अनुसार हरमन और सुखदेव पहले भी अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुके थे और जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा ISI हैंडलरों के संपर्क में आ गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मॉड्यूल को Paytm के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही थी। पुलिस अब इन वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

इस मामले में थाना मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन, अमृतसर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क, विदेशी फंडिंग, अन्य सहयोगियों तथा ISI से जुड़े सभी लिंक की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी किसी अन्य आतंकी साजिश या घटना में भी शामिल रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि पंजाब की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

हरियाणा के चरखी दादरी में दोस्त के पिता के इलाज का बहाना, फर्जी रिश्तेदार बन किसान से 2 लाख की ठगी

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक किसान से फर्जी रिश्तेदार बनकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को किसान की बुआ का बेटा प्रदीप बताकर दोस्त के पिता के इलाज के नाम पर पैसे मांगे और भरोसा दिलाने के लिए फर्जी बैंक मैसेज भी भेजा। इसके बाद किसान से रकम ट्रांसफर करा ली गई। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand News: 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

Uttarakhand News: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध 'हर की पैड़ी' से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast