Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS:‘भाजपा ने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की’ सपा पर जमकर बरसे अनिल विज

HARYANA NEWS:‘भाजपा ने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की’ सपा पर जमकर बरसे अनिल विज

HARYANA NEWS: समाजवादी पार्टी के नेता ने अपने एक बयान में कहा है कि भाजपा और आतंकवादी धर्म पूछ कर मारते है जिसपर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा ने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। जो महानुभाव इस प्रकार के बयान देते है वो अल्पज्ञानी है इनको भाजपा का कैरेक्टर नहीं पता। पहले सारे हिन्दुस्तान में भाजपा का कैरेक्टर देखे फिर ऐसी बात करें। 

इन दिनों महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद चल रहा है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो लोग हिंदी का विरोध करते है वो हिंदुस्तान का विरोध करते है, आप अपने अपनी भाषा भी सिखाए उससे किसी को कोई ऐतराज नहीं है लेकिन हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है जो सारे देश को एक धागे में पिरो के रखती है। 

राहुल गांधी पर अनिल विज ने किया पलटवार

वहीं राहुल गांधी का कहना है कि भाजपा के राज के GST आर्थिक अन्याय का हथियार बन गया है जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसी से जबरदस्ती की हो तो राहुल गांधी बताए, जब से GST लगा है 3लाख करोड़ रुपए हर बार आता है और GST का बढ़ना ये दर्शाता है कि लोगों के कारोबार बढ़ रहे है लोगो को रोजगार मिल रहा है और परचेसिंग पावर बढ़ रही है।

तो ईश्वर करे आप हमेशा नीचे ही रहो ऊपर- अनिल विज

वहीं दिल्ली में ही आम आदमी पार्टी की हार पर अब अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ दी है उनका कहना है कि "ये थोड़ा बहुत ऊपर नीचे तो चलता रहता है" जिसे लेकर विज ने कहा कि अगर ऊपर नीचे चलता रहता है तो ईश्वर करे आप हमेशा नीचे ही रहो ऊपर आओ ही न क्योंकि उन्हें सब एक ही जैसा लगता है क्या जरूरत है केजरीवाल ने देश की राजनीति को गंदा कर दिया अपने सरकार के पैसे से लालच देकर वोट लेने का दस्तूर बनाया। केजरीवाल के राज में वे खुद और उनके मंत्री जेल गए तो ऐसी पार्टी हमेश नीचे ही जाएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: अयोध्या राम मंदिर फंड को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, सुरक्षा खामियों पर जताई नाराजगी

Political News: कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अयोध्या राम मंदिर के लिए जमा किए गए फंड में कथित हेराफेरी और उससे जुड़ी सुरक्षा खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये चंदा सिर्फ़ पैसों का लेन-देन नहीं था, बल्कि देश भर के लाखों नागरिकों की सामूहिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast