
www.khabarfast.com
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लगाई त्रिवेणी
बोले- समान अवसर मिलना ही सच्ची आजादी
देश के अमर शहीदों को हमेशा याद रखा जाएगा
देश और प्रदेश का विकास करना ही बीजेपी का लक्ष्य
लोहारू: लोहारू में हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर त्रिवेणी लगाई. कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी. इस दौरान कृ, मंत्री ने कहा कि सभी को समान अवसर मिलना ही सच्ची आजादी है. केवल बोलना ही सच्ची आजादी नहीं है. सभी को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक समेत हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार मिलना ही आजादी है. बता दे कि, 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गिगनाऊ गांव के राजकीय विद्यालय में त्रिवेणी लगाने के पश्चात वह लोगों को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों के दिमाग में आज भी पुरानी राजशाही भरी हुई थी. जब से केन्द्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकारें बनी हैं, लोगों को सही मायने में आजादी का एहसास हुआ है.
शनिवार को अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम मनोहर लाल का एक ही लक्ष्य है, कि देश और प्रदेश के नागरिकों को बराबरी के अवसर देकर सशक्त एवं संपन्न भारत का निर्माण करना है. आजादी की वजह से ही हमारे यहां लोकतंत्र है और लोकतंत्र के कारण ही आज गरीब से गरीब आदमी की बात भी सुनी जाती है और वह किसी भी ओहदे तक पहुंच सकता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में जम्मू-कशमीर से धारा 370और 35ए हटाना, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, किसानों के हक में तीन अध्यादेश पास करना, तीन तलाक पर रोक लगाना सहित ऐसे फैसले हैं, जो इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं.
वहीं, कृषि मंत्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि जब भी बीजेपी सरकार द्वारा देश हित, किसान हित समेत आमजन के लिए कोई भी ऐतिहासिक फैसला लिया जाता है. तभी विरोध में धरना देने वाले प्रकट हो जाते हैं. कृषि मंत्री ने बताया कि यही लोग किसान के नाम पर फसल बीमा योजना का विरोध कर रहे थे, जबकि इस योजना का फायदा किसान भाई स्यवं उठा चुके हैं और अब बीमा करवाना या ना करवाना किसान की मर्जी पर निर्भर है. तीन नए अध्यादेशों के किसान के नाम पर विरोध को प्रायोजित बताते हुए कहा कि इनसे किसानों की आमदनी बढेगी और उन्हें साहुकारों के चंगुल से छुटकारा मिलेगा.
इसके बाद आगे कृषि मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा केन्द्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण भारत को सुदृढ बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण भारत तभी सशक्त होगा, जब हमारे किसानों की आय बढ़ेगी. कृषि मंत्री दलाल ने बताया कि किसानों की आय बढाने और उन्हें अपने उत्पाद देश में कहीं भी बेचने की आजादी देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा तीन अध्यादेश लाए गए हैं. लोहारू हलके में पिछले कुछ सालों से कृषि क्षेत्र में अभुतपूर्व बढ़ोतरी हुई है. वहीं, कृषि मंत्री से जब उनको बरोदा उपचुनाव का प्रभारी बनाए जाने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनके और लोहारू हलके के लोगों के लिए गर्व की बात है.
Leave a comment