Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के कृषि मंत्री का किसानों को संदेश, मिट्टी और पानी की जांच से सुधरेगी खेती की तस्वीर

Haryana News: हरियाणा के कृषि मंत्री का किसानों को संदेश, मिट्टी और पानी की जांच से सुधरेगी खेती की तस्वीर

Haryana News: हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों के ट्यूबवेल के पानी की नियमित रूप से जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि "करवाओगे पानी की जांच, नहीं आएगी फसल उत्पादन पर आंच"।

राणा ने कहा कि सिंचाई के पानी की गुणवत्ता फसल उत्पादन और उपज को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। पानी में अधिक लवणता (नमक की मात्रा) और क्षारीयता होने से मिट्टी की उर्वरता तथा उत्पादन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। समय पर ट्यूबवेल के पानी की जांच कराने से किसान सही फसल का चयन कर सकते हैं और खाद व उर्वरक का सही और संतुलित प्रबंधन कर सकते हैं।

Also read: हरियाणा के सिरसा में बागवानी को मिल रही नई उड़ा, MIDH योजना से किसानों को मिल रहा जबरदस्त लाभ

कृषि मंत्री ने किसानों को ट्यूबवेल के पानी का नमूना (सैंपल) लेने का सही तरीका बताते हुए कहा कि किसान ट्यूबवेल को कम से कम 30 मिनट तक लगातार चलाने के बाद ही पानी का सैंपल लें। इसके लिए लगभग 500 मिलीलीटर (या 1 लीटर) पानी एक साफ प्लास्टिक की बोतल में भरें। बोतल के ऊपर किसान अपना नाम, एम.एफ.एम.बी. (मेरी फसल-मेरा ब्योरा) आईडी, गांव का नाम, किला और खसरा नंबर, मोबाइल नंबर और बोरवेल की गहराई (फीट में) स्पष्ट रूप से अंकित करें। तैयार किए गए इस नमूने को किसान अपनी निकटतम मृदा स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला (सॉइल टेस्टिंग लैब) में जमा करवा सकते हैं।

जारी किया टोल-फ्री नंबर

कृषि मंत्री ने किसानों से आग्रह किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही वे फसलों का चुनाव करें और सिंचाई जल का उचित प्रबंधन अपनाएं। योजना एवं प्रयोगशालाओं की अधिक जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिला कृषि उप-निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक घटना, चलती कार में वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, 2 महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार

Haryana news: हरियाणा के कैथल जिले में 43 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसने दो महिलाओं और दो पुरुषों को अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराया।

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह का बड़ा संदेश, बोले- ज्ञान का उपयोग राष्ट्र और समाज के हित में करें विद्यार्थी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का वर्चुअली लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर इस भवन का नामकरण अत्यंत सार्थक है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र और समाज के हित में करने का संकल्प ले।

Uttarakhand News: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस एवं सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों की नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast