Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand News: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस एवं सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों की नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं उन्हें ससमय नोटिस प्राप्त हो और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ईआरओ और एईआरओ की सहायता हेतु डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील सहित सम्बंधित विभागों से नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विधानसभा क्षेत्रों की फील्ड विजिट कर नियमित समीक्षा करें ।

बैठक के दौरान यह बताया गया कि सभी जनपदों में शतप्रतिशत नोटिस प्रिटिंग कर ईआरओ और बीएलओ स्तर पर पहुंचा दिए गए हैं। इसके अतरिक्तं सुनवाई का कार्य भी शुरु हो गया है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 22 September 2026: सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 22 September 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,312 रुपये यानी 0.85 फीसदी गिरकर 1,53,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,54,381 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,53,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,402.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिल्ली में सभी टैक्स समेत सोने की कीमत 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक भाव 1,55,830 रुपये है।

हरियाणा के CM नायब सैनी ने की 21 लाख रुपये देने की घोषणा, बताया आस्था और विरासत का प्रतीक

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या का भव्य आगाज हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया और भगवान वामन के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा सौ साल पुरानी यह परंपरा अंबाला की आस्था, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है।

Horoscope Today 22 September 2026, Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today 22 September 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से सहयोग और प्रशंसा मिलने के योग हैं। वहीं आय के साधनों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast