Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के गावों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 9 नए उप स्वास्थ्य केंद्र मंजूर; एक PHC अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के गावों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 9 नए उप स्वास्थ्य केंद्र मंजूर; एक PHC अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में चिकित्सा ढांचा मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में 9 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और 1 उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी प्रदान की है।

इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ नूंह (मेवात) जिले को मिला है, जहाँ 7 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इनमें गांव रानिका, देवला नंगली, महुं, गौधोला, लफुरी, बड़ेड और चीला गांव शामिल हैं। इसके अलावा रेवाड़ी जिला के गांव भांडोर तथा सिरसा जिला के गांव मोचीवाली में भी एक-एक नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। वहीं, गुरुग्राम जिले के गांव रणसीका स्थित मौजूदा उप स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील किया जाएगा।

Also read: Haryana News: हरियाणा के हिसार में ठगी का अनोखा खेल, फर्जी पुलिस बनकर 4 लाख की ठगी, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर इलाज की सुविधा पहुंचाना है- आरती राव 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर इलाज की सुविधा पहुंचाना है। नूंह जैसे विकास की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में 7 नए केंद्र बनने से वहां मातृ-शिशु देखभाल, नियमित टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की पहुंच आसान होगी। दूसरी ओर, रणसीका में पीएचसी बनने से गुरुग्राम के इस ग्रामीण इलाके में डॉक्टरों की उपलब्धता, बुनियादी जांच और 24 घंटे आपातकालीन प्राथमिक सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे ग्रामीणों को बड़े शहरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। यह फैसला राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: विनोद पन्नू हत्याकांड में नया मोड़, सोशल मीडिया पोस्ट से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा, जानें कौन है वो

Haryana News: हरियाणा के हिसार के जिला अदालत परिसर में गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना की गोली मारकर हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से बड़ा दावा किया गया है। जिसमें इस हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली गई है। वायरल पोस्ट में अनिल पंडित और हिमांशु सोनीपत के नाम सामने आ रहा हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि वारदात को रोहित सोनीपत और हरमन संधू के कहने पर अंजाम दिया गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।

जींद के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का निधन, 27 की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

हरियाणा के जींद जिले से खेल जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। नंदगढ़ गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का बुधवार सुबह 27 साल की उम्र में निधन हो गया।

UP Crime: वाराणसी में 22 साल की छात्रा की हत्या, 7 बीघा जमीन के लालच में रिश्तेदार पर आरोप

वाराणसी के रोहनिया इलाके में 22 साल की एमएससी छात्रा श्रेया उर्फ मोनू की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का खून से लथपथ शव 20 अगस्त को एक किराये के कमरे के बाथरूम से बरामद हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast