Free Treatment for Accident Victims: सड़क दुर्घटना में आपातकाल स्तिथि के लिए अब धन संचय करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। क्यूंकि सरकार ने एक ऐसी योजना चलाई हैं। जिसके अंतर्गत सभी घायलों का इलाज बिलकुल मुफ्त में किया जाएगा। बता दें की इसको लेकर कुछ नियम एवं शर्तें हैं। वही इस योजना के बारे में बात करें तो योजना का नाम PM RAHAT हैं। जिसके तहत घायलों को दुर्घटना पीड़ितों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 7 दिनों तक या अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
सड़क दुर्घटना में पीड़ित लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भारत सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत इसीलिए की गई हैं। क्यूंकि इससे सड़क दुर्घटना में पीड़ित लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। और सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों की संख्या में कमी आएगी। Road Accident Victims' Hospitalisation & Assured Treatment Scheme नाम से शुरू की गई इस योजना का मूल मंत्र है कि किसी भी नागरिक की जान केवल इसलिए न जाए, क्योंकि दुर्घटना के वक्त उसके या उसके परिजनों के पास तत्काल भुगतान के लिए पैसे नहीं थे। जिसके कारण कई लोगों की जानें जा चुकीं हैं।
Also read: बंगाल में सियासी घमासान तेज, अभिषेक बनर्जी का दावा,बोले- मेरे घर पर बीजेपी के गुंडों ने किया हमला
ये हैं योजना का मुख्य लाभ
Road Accident Victims' Hospitalisation & Assured Treatment Scheme के नाम से शुरू की गई। इस योजना के लाभ के बारे में बात करें तो इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में एडवांस पेमेंट नहीं करना होगा। दुर्घटना के दिन से अधिकतम 7 दिनों तक या 1.5 लाख रुपये तक के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। यह कैशलेस इलाज की सुविधा इस योजना के तहत चिन्हित सभी सरकारी और निजी हॉस्पिटलों में समान रूप से उपलब्ध होगी।