Happy Independence Day 2020: भिवानी में विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Happy Independence Day 2020: भिवानी में विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

www.khabarfast.com

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

अमर शहीद जवानों को दी श्रध्दांजलि

भिवानीमिनी क्यूबा भिवानी में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष रणधीर सिंह गंगुवा ने ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. रणबीर सिंह गंगुवा ने कहा कि आज जो आजादी हमें मिली है वह हमारे शहीदों की बदौलत मिली है. वह सबसे पहले सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि शहीदों ने जो सपना देखा था, आज वह सपने साकार होते नजर आ रहे हैं, चाहे देश की सीमाओं की बात हो और चाहे देश के विकास की बात हो.

विधानसभा उपाध्यक्ष रणधीर सिंह गंगुवा का कहना है कि हरियाणा सरकार की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र के आखिरी इंसान तक पहुंच रही है. उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के हाथों में भारत देश पूरी तरह से तरक्की कर रहा है. आज विदेशों में भारत देश के प्रधानमंत्री का पूरा सम्मान किया जा रहा है. साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगवाई में प्रदेशभर में पारदर्शी सरकार लाने में सक्षम हुए है. प्रदेश में नौकरियों में समान नौकरियां चाहे अटल सेवा केंद्र गांव में खोलने की बात हो, चाहे ई-दिशा केंद्र खोलने की बात हो, बुढ़ापा पेंशन किसान ब्योरा हो, विधवा पेंशन विकलांग पेंशन हो या किसी तरह की भी सरकारी सुविधा है.

वह देश के आखिरी व्यक्ति तक हमने पहुंचाने का अपना वादा पूरा किया है और आगे भी इसी तरह देश को विकास की ऊंचाइयों पर लेकर जाने का काम करेंगे. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सब आजादी के दीवानों की वजह से हुआ है. हम अपने शहीदों को कभी नहीं भूल सकते. पूरा देश शहीदों को परिवार के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है.

 

 

Leave a comment