Search KhabarFast

Press ESC to close

केंद्र सरकार ने पूरे देश में साढ़े 14 हज़ार से अधिक पीएम स्कूल बनाने का फैसला किया है- पीएम मोदी

केंद्र सरकार ने पूरे देश में साढ़े 14 हज़ार से अधिक पीएम स्कूल बनाने का फैसला किया है- पीएम मोदी

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडालज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज गुजरात अमृतकाल की अमृत पीढ़ी के निर्माण की तरफ  बहुत बड़ा कदम उठा रही है, विकसित भारत के लिए विकसत गुजरात के निर्माण की तरफ ये एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ पर मैं सभी को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज 5G, स्मार्ट सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट टीचिंग से आगे बढ़कर हमारी शिक्षा व्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाएगा। अब वर्चुअल रिएलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की ताकत को भी स्कूलों में अनुभव किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश ने 5G युग में प्रवेश किया है, हमने इंटरनेट की पहली G(1st) से लेकर 4G तक की सेवाओं का उपयोग किया। अब देश में 5G बड़ा बदलाव लाने वाला है। उन्होंने कहा कि बीते 2 दशकों में गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में जो परिवर्तन आया है वो अभूतपूर्व है।20 साल पहले गुजरात में 100 में से 20 बच्चे स्कूल ही नहीं जाते थे और जो बच्चे जाते थे उनमें से कई बच्चे 8वीं तक पहुंचते-पहुंचते स्कूल ही छोड़ देते थे बेटियों की स्थिति तो और खराब थी।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में साढ़े 14 हज़ार से अधिक पीएम स्कूल बनाने का फैसला किया है। ये स्कूल पूरे देश में नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के लिए मॉडल स्कूल होंगे। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति गुलामी की मानसिकता से देश को बाहर निकालकर टैलेंट को, इनोवेशन को निखारने का प्रयास है। भारतीय भाषाओं में भी साइंस, टेक्नोलॉजी, मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प अब विद्यार्थियों को मिलना शुरू हो गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत इसमें अल्जाइमर और डिमेंशिया समेत कई बीमारियों को शामिल किया जा सकता है।

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

अतीक अहमद के बेटे असद को STF ने किया ढेर, हथियार हुआ बरामद

नई दिल्ली:गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व वाली STFकी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मकसूदन के पुत्र गुलाम नाम के एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। ये मुठभेड़ झांसी में हुई है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने इनके पास से विदेशी हथियार बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast