Harmful Radation Of Car:क्या आपकी कार भी आपकी सेहत के लिए खतरा बन रही है? हाल ही में हुई एक रिसर्च में कार के अंदर की हवा में कई ऐसे खतरनाक केमिकल पाए गए हैं, जिनका संबंध कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों से हो सकता है। ये केमिकल कार की सीटों और इंटीरियर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से निकल सकते हैं।
रिसर्च में पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड समेत 101 गाड़ियों का अध्ययन किया गया। इसमें करीब 99 प्रतिशत गाड़ियों में TCIPP नाम का केमिकल मिला। इसके अलावा TDCIPP और TCEP जैसे हानिकारक रसायनों की मौजूदगी भी सामने आई।
कार की सीटों से निकल सकते हैं खतरनाक केमिकल
रिसर्च के मुताबिक, कार की सीटों में इस्तेमाल होने वाले फोम और अन्य इंटीरियर सामग्री इन केमिकल्स का स्रोत हो सकते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने पर इनसे निकलने वाले रसायन कार के केबिन की हवा में फैल सकते हैं। लंबे समय तक कार में रहने वाले ड्राइवर और यात्रियों के लिए इन केमिकल्स के संपर्क में आना चिंता का विषय हो सकता है। बच्चों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
भारत में ICMR कर रहा है इस खतरे की जांच
भारत में भी कारों के अंदर मौजूद ऐसे रसायनों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच की जा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इस मामले पर संज्ञान लिया था। इसके बाद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देशभर में अध्ययन शुरू किया। अगस्त 2026 में ICMR ने NGT को बताया था कि यह अध्ययन मई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि, कारों में इन केमिकल्स की मौजूदगी का मतलब यह नहीं है कि कार में सफर करने से सीधे कैंसर होता है। इनके वास्तविक स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर भारतीय अध्ययन के नतीजों का इंतजार है।
Also read: SBI में निकली बंपर सैलरी वाली नौकरी, AI ऑफिसर को मिलेंगे ₹1.6 करोड़, ऐसे करें आवेदन