Search KhabarFast

Press ESC to close

गुजरात एटीएस टीम को मिली बड़ी सफलता, 3 आतंकवादी हुए गिरफ्तार; देशभर में आतंकी हमलों की थी साजिश

गुजरात एटीएस टीम को मिली बड़ी सफलता, 3 आतंकवादी हुए गिरफ्तार; देशभर में आतंकी हमलों की थी साजिश

Gujarat ATS: गुजरात की एटीएस टीम ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया और साथ ही 3 आतंकी गिरफ्तार किए गए। इन पकड़े गए आतंकियों में दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और एक हैदराबाद का निवासी है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों आतंकी हथियारों की अदला-बदली के लिए गुजरात पहुंचे थे और देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। 

आतंकियों से पूछताछ जारी

गुजरात एटीएस की टीम ने पिछले 1 साल से इन आतंकियों पर नजर रख रही थी। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि ये आतंकी ISIS से जुड़े हुए हैं और देश में बड़े आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। फिलहाल तीनों आतंकियों से पूछताछ जारी है और एटीएस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई जारी

वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवाद के खिलाफ केंद्रीय और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। अभियान के दौरान पुलिस को हथियारों के पार्ट्स और कई डिजिटल डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) से एक्टिव आतंकियों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इसे लेकर में डोडा जिले में मारे गए आतंकवादियों के घरों और मुठभेड़ वाले जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाए गए।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

राउज एवेन्यू अदालत ने बुधवार को कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast