Govardhan Asrani: एक्टर गोवर्धन असरानी का दिवाली के मौके पर निधन हो गया, जिसकी वजह से उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा। उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब थी। आज भी उन्हें शोले के जेलर के रूप में याद किया जाता है। चुपके चुपके, मेरे अपने, अभिमान, बावर्ची, छोटी सी बात, भूल भुलैया, बंटी और बबली 2, वेलकम, ऑल द बेस्ट जैसी मूवीज में काम कर उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया। असरानी की मौत के बाद उनकी पत्नी मंजू अकेली पड़ चुकी हैं। आइए जानते हैं कि मंजू असरानी की क्या पहचान है?
कैसे मिले गोवर्धन और मंजू?
मंजू असरानी एक समय में फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। 70 और 80 के दौर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। असरानी और मंजू की पहली मुलाकात फिल्म आज की ताजा खबर के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक दूसरे से बात की और तुरंत कनेक्शन बन गया। इसके बाद वह धीरे-धीरे वो प्यार में पड़े और शादी की। शादी के बाद ताउम्र दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाया।
क्या थी मंजू की पहचान?
मंजू ने कई हिंदी मूवीज में काम किया था। इनमें उधार का सिंदूर, कबीला, चांदी सोना, तपस्या, चोर सिपाही शामिल हैं। एक्टिंग में अपनी धाक जमाने के बाद मंजू ने कैमरा के पीछे काम करने का फैसला किया। उन्होंने 1990 में डायरेक्शन में अपना लक आजमाने की कोशिश की। 1995 में आई फिल्म मां की ममता का उन्होंने निर्देशन किया।
कपल को पसंद था लो-प्रोफाइल रहना
मंजू ने करियर और फेम से पहले अपने परिवार को आगे रखा सालों पहले मंजू करियर को छोड़ चुकी हैं। पति असरानी के करियर को हमेशा से सपोर्ट किया। वो लो-प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं। पब्लिक इवेंट्स, अवॉर्ड शोज में वो नजर नहीं आती। उनके पति असरानी भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में खुश रहते थे। जानकारी के अनुसार, कपल के कोई बच्चा नहीं है। लेकिन कुछ रिपोर्ट ऐसा भी दावा करती हैं कि दोनों का एक बेटा है जिसका नाम नवीन असरानी है। हालांकि इसे लेकर कभी मंजू या असरानी ने कंफर्मेशन नहीं दी।
Leave a comment