Google Map पर भरोसा करना पड़ा महंगा, छापेमारी करने निकले असम पुलिस नागालैंड में बने बंधक

Google Map पर भरोसा करना पड़ा महंगा, छापेमारी करने निकले असम पुलिस नागालैंड में बने बंधक

 Google Maps Misguides Assam Police: असम में छापा मारने जा रही पुलिस की एक टीम को गूगल मैप ने नगालैंड में पहुंचा दिया। दरअसल, असम के जोरहाट जिले की पुलिस मंगलवार रात एक अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसके लिए पुलिस ने गूगल मैप्स पर लोकेशन की पुष्टि की। लेकिन गूगल मैप्स की वजह से पुलिस टीम नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में ही थे। इसलिए वहां के लोगों ने पुलिस की टीम को मॉडर्न हथियारों के साथ देखा तो उन्हें बदमाश समझ लिया। वो किसी वारदात को अंजाम न दें, इसलिए लोगों ने उनपर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया।

पुलिस टीम को सुबह मिली रिहाई

इस घटना के तुरंत बाद असम के जोरहाट पुलिस ने नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के एसपी से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस टीम भेजी गई और बातचीत के बाद स्थानीय लोगों ने सभी जवानों को सुरक्षित उन्हें रिहा कर दिया। 

GPS के कारण हुई गड़बड़

इस घटना के बाद असम पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये घटना मंगलवार रात की है।  जब जोरहाट जिला पुलिस की एक टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इस दौरान असम पुलिस की 16सदस्यीय टीम छापेमारी के दौरान गूगल मैप द्वारा दिखाए जा रहे रूट को फॉलो कर रही है।

लेकिन फॉलो करते हुए वह अनजाने में नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ये एक चाय बागान क्षेत्र था, जिसे गूगल मैप्स पर असम में दिखाया गया था।  लेकिन यह वास्तव में नगालैंड की सीमा में था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अत्याधुनिक हथियार से लैस असम पुलिस की टीम को बदमाश समझकर उन्हें बंधक बना लिया।

1पुलिसकर्मी हुई घायल

असम पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 16पुलिसकर्मियों में से केवल तीन पुलिस वर्दी में थे। बाकी सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। जिस कारण नगालैंड के स्थानीय लोगों को धोखा हुआ। उन्होंने हमें बदमाश समझकर टीम पर हमला भी किया। जिसमें हमारा एक कर्मी घायल हो गया।

बता दें, यह घटना न केवल गूगल मैप्स की निर्भरता पर सवाल खड़े करती है। बल्कि असम-नागालैंड सीमा विवाद की संवेदनशीलता को भी उजागर करती है।  

Leave a comment