Search KhabarFast

Press ESC to close

चुनाव आयोग में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी; मिलेगी बंपर सैलरी

चुनाव आयोग में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी; मिलेगी बंपर सैलरी

Vaccancy In Election Commission: देश भर में चुनाव कराने वाली संस्था यानी चुनाव आयोग में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। अगर आप ग्रेजुएट हैं या कंप्यूटर का नॉलेज रखते हैं तो आप भी चुनाव आयोग में नौकरी कर सकते हैं। बता दें कि ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड ने इलेक्शन कमीशन के दफ्तर में भर्ती के लिए डेटा ऑपरेटर के 10 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो पहले नोटिफिकेशन को पढ़ लें। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक है।

पोस्ट की डिटेल

पद का नाम- डेटा एंट्री ऑपरेटर

कुल वैकेंसी- 10

लोकेशन- दिल्ली

सैलरी- 24,356

ये नियुक्ति BECIL के माध्यस से होगी लेकिन, सिलेक्टेड उम्मीदवारों की तैनाती चुनाव आयोग के ऑफिस में होगी।

क्या होनी चाहिए योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। इंग्लिश में मिनिमम 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। वहीं, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल या फोन के जरिए जानकारी दी जाएगी। अंतिम परिणाम BECIL की वेबसाइट पर जारी होगा। एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन करने की क्या है प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे

1.निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सही तरीके से भरें

2.जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी संलग्न करें

3.यदि फिस लागू हो तो आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट भी लगाएं

4.सभी दस्तावेज एक लिफाफे में रखकर उस पर Advertisment No.542 भरें

5.स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से 5मार्च 2026 BEICL सेक्टर-62नोएडा एड्रेस पर भेज सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CBSE ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान, इस तरह चेक करें अपना मार्क्स

CBSE 10Th Result Announced:सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। CBSE ने 10वीं बोर्ड कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 17 फरवरी से 10 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 25 लाख से ज्यादा छाए शामिल हुए थे।

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

Punjab School SMS Alert System: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में उपस्थिति की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रियल-टाइम SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1अप्रैल 2026से पूरे राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हो जाएगी।

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें