Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 08 October 2026: मानसून की विदाई से पहले 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 08 October 2026: मानसून की विदाई से पहले 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा, IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 08 October 2026: देश में अब मानसून की विदाई का समय करीब है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अपर्ट जारी किया है।यूपी, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। वहीं, किसानों को फसलों को लेकर सावधानी बरतने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

8 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। भारी बारिश को लेकर IMD ने 20 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। प्रभावित राज्यों की लिस्ट में दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम शामिल हैं। कई इलाकों में तेज बारिश के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा यूपी और दिल्ली का मौसम

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम खराब रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में 8 अक्टूबर को आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है और करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, यूपी के रायबरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। हिमाचल के मंडी, किन्नौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर में भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और ऋषिकेश में बारिश के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, जम्मू और पुंछ में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जहां हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत डीलर चौक पर लक्ष्मण निवासी शाहुपुरा की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव और सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने की।

UP News: पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली का कहर, बाल-बाल बचे यात्री

UP News: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के बीच हादसे का शिकार हो गई। करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पायलट ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast