Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 30 October 2026: मानसून की विदाई के बाद भी आफत की बारिश, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 30 October 2026: मानसून की विदाई के बाद भी आफत की बारिश, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 30 October 2026: देश में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा-बिगड़ा सा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को दिल्ली यूपी समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसका सबसे ज्यादा असर ओडिशा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। बारिश की वजह से पूर्वी भारत के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम और बिगड़ सकता है।

मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, संतकबीर नगर, बलिया, सीतापुर, मैनपुरी, पीलीभीत, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऋषिकेश, हरिद्वार और चंपावत में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और किन्नौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के जम्मू, किश्तवाड़, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी और उधमपुर में भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के झोंके चल सकते हैं, जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Weather Update: दिल्ली में रातभर बरसे बादल, प्रदूषण से मिली राहत; जानें कब तक होगी बारिश और कब निकलेगी धूप

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी में रातभर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। देर रात हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया समेत कई इलाकों में लगातार बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण सड़कें पानी से भीग गईं और आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव को सर्दियों की आहट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, बारिश का असर दिल्ली की हवा पर भी पड़ा है और प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है।

Jamia University: 18 दिन की भूख हड़ताल के बाद छात्रों की जीत, छात्र संघ बहाली पर बनी सहमति

Jamia University: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र आंदोलन को बड़ी सफलता मिलने का दावा किया जा रहा है। छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। केरल से सांसद हारिस बीरन के हस्तक्षेप के बाद इस बातचीत में सहमति का रास्ता निकला। इसके बाद छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने की घोषणा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast