Search KhabarFast

Press ESC to close

‘कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है’ राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम सैनी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप

‘कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है’ राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम सैनी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों पर 16 मार्च को हुए मतदान के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। वोटों की गिनती लगभग पांच घंटे तक रुकी रही। वहीं, मतगणना के बाद एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध विजेता बने।इस रिजल्ट पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जीत दर्ज करने वाले दोनों उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी।

राज्यसभा चुनाव नतीजों को लेकर मुख्य्मंत्री नायब सैनी ने कहा कि चुनाव दिलचस्प रहा। कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। सीएम ने कांग्रेस पर अपने विधायकों को बंदी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनेलो की भूमिका कांग्रेस की बी टीम के तौर पर रही है। इनेलो ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को सपोर्ट किया। कांग्रेस के 9 वोट निर्दलीय उम्मीदवार को गए हैं।कांग्रेस को अपने विधयकों पर विश्वास नहीं है। 25प्रतिशत कांग्रेस विधायक ट्रांसफर हुए हैं। कांग्रेस समाप्त हो चुकी है।

इनेलो पर मुख्यमंत्री ने कसा तंज

मुख्य्मंत्री ने कहा कि सतीश नांदल ने अच्छा इलेक्शन लड़ा। इनेलो को आजाद को वोट देना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस को लाभ पहुंचाने का काम इनेलो ने किया। बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि मतगणना के बाद संजय भाटिया को 31, कर्मबीर बौद्ध को 28 और सतीश नांदल को 27 वोट मिले। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast