Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: विजय कुमार सिन्हा ने शुरू किया 'खेत बचाओ, जीवन बचाओ' अभियान, 16 लाख किसानों को जागरूक करने का लक्ष्य

Bihar News: विजय कुमार सिन्हा ने शुरू किया 'खेत बचाओ, जीवन बचाओ' अभियान, 16 लाख किसानों को जागरूक करने का लक्ष्य

Bihar farmers: बिहार के कृषि विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज 26 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुजफ्फरपुर की धरती से 'खेत बचाओ, जीवन बचाओ' का संदेश दिया। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद का शुभारम्भ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि 'खेत बचाओ, जीवन बचाओ' केवल संदेश नहीं, बल्कि धरती, किसान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का हमारा संकल्प है। खेत सुरक्षित होंगे, मिट्टी स्वस्थ होगी और किसान समृद्ध होंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। आइए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न के अनुरूप खेतों के संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएँ और समृद्ध बिहार की नई इबारत लिखें।

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के आह्वान पर 22 अक्टूबर से देशव्यापी खेत बचाओ अभियान प्रारंभ हुआ है। बिहार में भी इस अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। आज 26 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर की धरती से हम इस अभियान को नई गति देने और गाँव-गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। यह अभियान 30 नवंबर, 2026 तक संचालित होगा।
सिन्हा ने कहा कि खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ किसानों की समृद्धि, मिट्टी के संरक्षण, महिला उद्यमिता, युवा रोजगार और श्रमिकों के सम्मान को एक साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। हमारा संकल्प है कि कृषि सशक्त हो, गाँव समृद्ध बनें और बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

कृषि मंत्री ने आगे कहा 'हमें समझना होगा कि आवश्यकता से अधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग खेती की लागत बढ़ाने के साथ मिट्टी के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए मिट्टी की जाँच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा और वैज्ञानिक सलाह के आधार की का संतुलित प्रयोग करना चाहिए। महत्वपूर्ण यह नहीं है कि खेत में कितनी खाद डाली गई, बल्कि यह है कि मिट्टी की जरूरत के अनुसार खाद का कितना सही उपयोग किया गया। विजय कुमार सिन्हा ने कृषि जन कल्याण संवाद के अंतर्गत किसानों से संवाद करते हुए कहा कि नकली खाद एवं नकली बीज की बिक्री पर रोक लगाने तथा ऐसे मामलों को उजागर करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Also read: Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों की बदल रही तस्वीर, 1,627 नई परियोजनाएं पूरी; क्लासरूम से लैब तक सुविधाओं का विस्तार

कृषि मंत्री ने कहा कि नकली उर्वरकों के उत्पादन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ऐसे मामलों का पर्दाफाश करने तथा दोषियों की पहचान उजागर करने वाले अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेत बचाओ अभियान की सफलता के लिए किसानों की भागीदारी सबसे जरूरी है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि शारदीय (खरीफ) मौसम में पूरे बिहार में 7,275 किसान बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,19,436 किसानों ने भाग लिया। इनमें 2,12,610 महिला किसान भी शामिल रहीं। यह भागीदारी बताती है कि हमारे किसान मिट्टी के स्वास्थ्य और खेतों के संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

अब वासंतिक (रबी) मौसम 2026-27 में इस अभियान को राज्य के सभी 534 प्रखंडों तक पहुँचाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड की कम-से-कम दो पंचायतों में विशेष किसान जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएँगे। हमारा लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से 15 से 16 लाख किसानों तक सीधे पहुँचकर उन्हें जागरूक किया जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इस पद्धति को अपनाने वाले किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जैविक खादों के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो, मिट्टी की उर्वरता एवं स्वास्थ्य संरक्षित रहे और टिकाऊ तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता केवल बैठकों और कार्यक्रमों की संख्या से नहीं मापी जाएगी। इसकी असली सफलता तब होगी, जब हम अपनी खेती करने के तरीकों में सकारात्मक बदलाव लाएँगे। जब हम मिट्टी की जाँच कराएँगे, जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करेंगे, पानी बचाएँगे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेंगे, तभी इस अभियान का उद्देश्य पूरा होगा। विजय कुमार सिन्हा ने कृषि जन कल्याण संवाद के अंतर्गत किसानों से संवाद करते हुए कहा कि नकली खाद एवं नकली बीज की बिक्री पर रोक लगाने तथा ऐसे मामलों को उजागर करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यूरिया के संतुलित एवं उचित उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने और मिट्टी की नियमित जाँच के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण हो, उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित हो तथा कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

आइए, हम सब मिलकर खेत बचाने के इस अभियान को किसानों का अभियान, गाँवों का अभियान और एक जन-आंदोलन बनाएँ, ताकि हमारी मिट्टी स्वस्थ रहे, खेती समृद्ध बने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो। इस कार्यक्रम में पद्मश्री राजकुमारी देवी, कृषि निदेशक मुकेश लाल, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार, बामेती निदेशक पवन कुमार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रामानुजाचार्य सहस्राब्दी महोत्सव का CM सम्राट ने किया शुभारंभ, मंदिर के जीर्णोद्धार का किया उल्लेख

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड अंतर्गत परसिया ग्राम में आयोजित भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महामहोत्सव एवं दिव्य-भव्य विराट अंतर्राष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु-संतों, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए मां मुंडेश्वरी की पावन धरती को नमन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिव्य एवं भव्य धर्म सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। संतों के आशीर्वाद से ही देश और समाज का कल्याण होता है। सनातन संस्कृति, संतों के आशीर्वाद एवं जनसहभागिता से विकसित भारत और समृद्ध बिहार का संकल्प साकार होगा। सनातन धर्म की परंपराओं, दर्शन और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति हजारों वर्षों से पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करती रही है। भारत को सशक्त एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं।

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों की बदल रही तस्वीर, 1,627 नई परियोजनाएं पूरी; क्लासरूम से लैब तक सुविधाओं का विस्तार

Bihar government schools development: बिहार में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं के विकास कार्यों ने उल्लेखनीय गति पकड़ी है। केंद्र प्रायोजित समग्र शिक्षा अभियान एवं पीएमश्री के तहत राज्य भर के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast