Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2027: मिनी ऑक्शन की तारीख आई सामने, जानिए कब और कहां होगा आयोजन

IPL 2027: मिनी ऑक्शन की तारीख आई सामने, जानिए कब और कहां होगा आयोजन

IPL 2027: आईपीएल 2027 की तारीख तो अभी सामने नहीं आई हैं। पर इसी बीच मिनी ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट आ गया हैं। जिससे आईपीएल के चाहने वालों की बेचैनी और बढ़ सकती हैं। बता दें की मिनी-ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में किया जाएगा। और इस दिन की सबसे खास बात यह हैं की 16 दिसंबर को ही बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका का दूसरा वनडे मैच भी होना है। जिससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन बहुत खास रहने वाला हैं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार यह सभी टीमों को 15 नवम्बर तक यह भी बताना होगा की कौन सी टीम अपने- अपने पुरानी खिलाड़ियों को वापिस टीम में रख रही हैं। और किसे रिलीज करने वाली हैं।

मेगा ऑक्शन के मुकाबले बहुत कम खिलाड़ियों को खरीदा जाना होता है

पिछली तीन आईपीएल ऑक्शन देश से बाहर हुई थी। साल 2024 की ऑक्शन दुबई में, 2025 की सऊदी अरब के जेद्दा में और 2026 की अबू धाबी में होने तय किया गया हैं। इन नीलामियों में टीमों के मालिकों, अधिकारियों, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों को चुनने वाले प्रतिनिधियों को शामिल होना पड़ता है। इतने सारे लोगों के लिए विदेश जाकर रहना, होटल बुक करना, गाड़ियों का इंतजाम करना और बाकी खर्चे उठाने न सिर्फ काफी महंगे पड़ते हैं, बल्कि इन्हें मैनेज करना भी बहुत पेचीदा काम होता है, खासकर मिनी ऑक्शन के लिए, जिसमें मेगा ऑक्शन के मुकाबले बहुत कम खिलाड़ियों को खरीदा जाना होता है। IPL 2028 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।

Also read: पडिक्कल के 199 रन, सुदर्शन, राठौड़, सुंदर के अर्धशतकों से मेहमान टीम ने की वापसी

अब तक ट्रेड विंडो में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली

IPL 2026 सीजन खत्म हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अब तक ट्रेड विंडो में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली है। अभी तक सिर्फ 2 खिलाड़ियों का ही ट्रेड हो पाया है।IPL के नियमों के मुताबिक, ट्रेड विंडो सीजन खत्म होने के एक महीने बाद ओपन होती है और ऑक्शन से 7 दिन पहले तक खुली रहती है। इसके बाद ये विंडो IPL के अगले सीजन से एक महीने पहले फिर से खुलती है।इसी साल जून में सबसे बड़ा ट्रेड देखने को मिला था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिल्ली कैपिटल्स में भेज दिया था। पंत के बदले LSG ने दिल्ली के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल कर लिया था।इसके बाद दूसरा ट्रेड हाल ही में हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तेज गेंदबाज टी. नटराजन को उनकी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद में वापस भेज दिया है। नटराजन के बदले दिल्ली ने SRH के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपने स्क्वॉड में लिया है। जीशान अभी अनकैप्ड प्लेयर हैं और उन्होंने अब तक Team India के लिए डेब्यू नहीं किया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: भारत का ऐतिहासिक कारनामा! T20I क्रिकेट में बनाया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ: हेगले ओवल में पांच मैचों की सीरीज़ के रोमांचक दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर टीम इंडिया T20 इंटरनेशनल मैचों में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। जीत के लिए 181 रन का पीछा करते हुए भारत ने 70 रन पर पांच विकेट की मुश्किल से उबरते हुए छह विकेट पर 181 रन बनाए, जिसमें तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रन की पार्टनरशिप करके मेहमान टीम को जीत दिलाई।

पडिक्कल के 199 रन, सुदर्शन, राठौड़, सुंदर के अर्धशतकों से मेहमान टीम ने की वापसी

IND A vs NZ A: देवदत्त पडिक्कल के शानदार 199 रन और साई सुदर्शन, यश राठौड़ और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से इंडिया A ने सोमवार को लिंकन में न्यूज़ीलैंड A के खिलाफ अपने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में बढ़त बना ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast