
www.khabarfast.com
खेल दिवस पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने की प्रेस वार्ता
सीएम मनोहर लाल भी डिजिटल माध्यम से जुड़े
सीएम ने प्रदेशवासियों को दी खेल दिवस पर बधाई
प्रदेश में खेल मैदान बनाएंगे- संदीप सिंह
चंडीगढ़: खेल दिवस पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. खेल राज्य मंत्री ने प्रेस वार्ता को सचिवालय में संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रदेश में खिलाड़ियों का विकास करेंगे. खेल स्टेडियमों की जगह हम खेल मैदान बनाएंगे. स्टेडियम में लगने वाले पैसे को खिलाड़ियों पर लगाएंगे. वहीं, प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने भी प्रदेशवासियों को खेल दिवस की बधाई दी. सीएम मनोहर लाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस वार्ता से जुड़े. प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता भारतीय हॉकी टीम के कोच रहे हरिंदर सिंह रहे.
शनिवार को प्रेस वार्ता में खेल राज्यमंत्री ने दिए निर्देश दिए कि, जिलों के स्टेडियमो में उस जिले के अर्जुन अवार्डी, द्रोणाचार्य अवार्डी, ध्यानचंद अवार्डी, ओलंपियन और राज्यपाल व मुख्यमंत्री की फ़ोटो लगाए जाएं. यह हमारे देश के गौरव है. खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया को लेकर भी दिए निर्देश. खेल मंत्री ने कहा गुहाटी में हुई खेलो इंडिया में हरियाणा के जिन खेलो में पदक कम रहे उन पर काम किया जाए.
संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि वह स्टेडियम की जगह मैदान बनाएंगे. खिलाड़ियों के विकास के लिए खिलाड़ियों पर पैसा लगाएंगे. टूर्नामेंट होस्ट करने के दौरान स्टेडियम भी प्रदेश में बनाएंगे. वहीं कैथल में 2कोच पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी दी. कंडक्ट रूल्स की उलंघना पर कोच को सस्पेंड किया गया है.
Leave a comment