Search KhabarFast

Press ESC to close

भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहाल अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरु

भगोड़े नीरव मोदी का भाई नेहाल अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरु

Nirav Modi Brother Arrested: भारत का भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। भारत के लिए इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में 4जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा संयुक्त रूप से दायर प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है।

इस सेक्शन के तहत की गई गिरफ्तारी

प्रत्यर्पण का अनुरोध क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी सेक्शन 120 बी, 201 इंडियन पीनल कोड और 3 प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत किया गया था। नीरव मोदी के साथ ही नेहाल मोदी पर भी पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। सीबीआई और ईडी की जांच के मुताबिक नीरव मोदी के इस स्कैम को अंजाम देने में उसके भाई नेहाल मोदी ने अहम रोल निभाया था। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश भी जांच एजेंसियां यूके से कर रही हैं। सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई की है। इसमें नेहाल मोदी जमानत के लिए भी अपील कर सकता है और यूएस अथॉरिटी भारतीय एजेंसियों के तर्क पर इसका विरोध करेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें