Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 विश्व कप से लेकर AI समिट तक, 'मन की बात' में किन-किन बातों का पीएम मोदी ने किया जिक्र

टी20 विश्व कप से लेकर AI समिट तक, 'मन की बात' में किन-किन बातों का पीएम मोदी ने किया जिक्र

PM Modi Man Ki Bat:पीएम मोदी ने 113वीं बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टी20विश्व कप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की। साथ ही उन्होंने भारत में हुए AI समिट पर अपनी बात रखी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात को देश की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म है।  

पीएम मोदी ने कहा कि समिट में मुझे वर्ल्ड लीडर्स और टेक सीईओ से मिलने का भी मौका मिला। एआई समिट की दौरान एग्जिबिश्न में वर्ल्ड लिडर्स को ढेर सारी चीजें दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि समिट में दो उत्पाद ने दुनिया भर के नेताओं को प्रभावित किया है। पहला प्रोडक्ट अमूल के बूथ पर था। जिसमें बताया गया था कि कैसे एआई जानवरों का इलाज करने में मदद कर रही है।

टी20 विश्व कप पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं अक्सर कहता हूं की खेल हमें जोड़ता है। टी20विश्व कप में आप देख रहे होंगे कि और मुझे भरोसा है कि कई बार नजरें किसी खास खिलाड़ी पर टिक जाती है। जर्सी किसी और देश की होती है लेकिन, नाम सुनकर लगता है कि अरे, ये तो अपने देश का है। तब दिल के किसी कोने में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ती है क्योंकि, वो खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है और वो उस देश के लिए खेल रहा होता है जहां उसका परिवार रहने लगा है।

डिजिटल अरेस्ट पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कई बार पता चलता है कि किसी वरिष्ठ नागरिक की जीवनभर की कमाई ठग ली गई है। कभी किसी उन पैसों की ठगी हो जाती है, जो उसने बच्चों की फीस जमा करने के लिए रखे गए थे। कारोबारियों से जालसाजी की खबरें भी हमें देखने को मिलती हैं। कोई फोन करता है और कहता है कि मैं एक बड़ा ऑफिसर हूं। आपको कुछ डिटे्ल्स शेयर करनी होगी। इसके बाद भोले-भाले लोग ऐसा साइबर अपराधियों के चक्कर में फंस जाते हैं। इसीलिए, आपका सतर्क रहना, जागरूक रहना आवश्यक है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या फिर जाएगी अमेजन में कर्मचारियों की नौकरी? कंपनी ने जारी किया बयान

अमेजन ने मई 2026 में बड़ी छंटनी की खबरों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि 14,000 कर्मचारियों की छंटनी से जुड़ी खबरें “गलत और बेबुनियाद” हैं।

यमुना स्वच्छता के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा संकल्प, 'ग्रीन बजट' का बड़ा हिस्सा यमुना सफाई के लिए आवंटित

Delhi News: दिल्ली की उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार आईएसबीटी, कश्मीरी गेट के सामने स्थित वासुदेव घाट तथा हनुमान मंदिर के सामने स्थित यमुना बाजार घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विकास तथा यमुना पुनर्जीवन से जुड़े चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यमुना रिवरफ्रंट विकास की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी मानसून व ग्रीष्मकालीन चुनौतियों के लिए विभागों की तैयारियों का जायजा लेना था।

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सहारनपुर में होंगे कार्यक्रम

लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अब जल्द ही होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को सहारनपुर दौरे के दौरान इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast