Search KhabarFast

Press ESC to close

Stock Market Crash: सेंसेक्स 975 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे, रुपये में भी आई गिरावट

Stock Market Crash: सेंसेक्स 975 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे, रुपये में भी आई गिरावट

Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। ब्लू-चिप बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का असर भी बाजार पर साफ दिखाई दिया।

सेंसेक्स में आई गिरावट

बुधवार, 11 मार्च सुबह सेंसेक्स 96.12 अंक गिरकर 78,109.86 पर खुला, जबकि निफ्टी 22.95 अंक गिरकर 24,238.65 पर पहुंच गया। हालांकि बाद में गिरावट और बढ़ गई। दोपहर करीब 11:50 बजे सेंसेक्स 975.74 अंक या 1.25% टूटकर 77,230.24 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 267.75 अंक या 1.10% गिरकर 23,993.85 पर आ गया। इस दौरान भारतीय रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 91.89 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयरों में कुछ बढ़त देखने को मिली।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के अनुसार, मंगलवार को बाजार में थोड़ी तकनीकी सुधार जरूर देखने को मिला था, लेकिन निवेशकों का रुख अभी भी सतर्क बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से ऊर्जा की कीमतें बढ़ सकती हैं और वैश्विक शिपिंग मार्गों में बाधा आ सकती है, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ती है।

लिवेलॉन्ग वेल्थ के रिसर्च एनालिस्ट हरिप्रसाद के ने भी कहा कि निवेशक पश्चिम एशिया की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में गिरावट

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.39% गिरकर 87.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast