Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से जुड़ेंगे 6 नए स्टेशन, रोहिणी-शाहदरा से नोएडा-गुरुग्राम का सफर होगा आसान

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से जुड़ेंगे 6 नए स्टेशन, रोहिणी-शाहदरा से नोएडा-गुरुग्राम का सफर होगा आसान

Delhi Metro Magenta Line: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर जल्द ही ट्रायल शुरू होने वाला है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2027 तक इस रूट पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। DMRC पुष्पांजलि से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच ट्रायल की तैयारी कर रहा है। यह पश्चिमी और बाहरी दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सेक्शन के शुरू होते ही 6 नए स्टेशन खुल जाएंगे और पश्चिमी दिल्ली सीधे दक्षिण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ जाएगी। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर को आरके आश्रम मार्ग तक बढ़ाया जा रहा है।

कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से पुष्पांजलि के बीच बनकर लगभग तैयार

यह पूरा कॉरिडोर 29 किलोमीटर लंबा है, जिस पर 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं। जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क वाला हिस्सा पहले ही शुरू हो चुका है। अब तीसरा और सबसे अहम हिस्सा कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से पुष्पांजलि के बीच बनकर लगभग तैयार है। यह हिस्सा करीब 6 किलोमीटर लंबा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट पर सिविल और ट्रैक का काम पूरा हो चुका है, अब सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल और स्टेशन फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है।इस नए सेक्शन पर 6 स्टेशन खुलेंगे - केशोपुर, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, वेस्ट एन्क्लेव और पुष्पांजलि। सभी स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। पीरागढ़ी स्टेशन को खास डिजाइन दिया गया है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर कॉन्कोर्स होगा और 160 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज से यह ग्रीन लाइन के पीरागढ़ी स्टेशन से जुड़ेगा।

इलाकों में जाने वालों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

मंगोलपुरी स्टेशन पर सबसे ज्यादा 3 एंट्री-एग्जिट गेट होंगे, जबकि वेस्ट एन्क्लेव पर 2 गेट होंगे, जिसमें एक इमरजेंसी एग्जिट भी शामिल है।इस सेक्शन के खुलते ही मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो की 4 लाइनों से जुड़ जाएगी। ग्रीन लाइन से पीरागढ़ी पर, रेड लाइन से पीतमपुरा पर, यलो लाइन से हैदरपुर बादली मोड़ पर और पिंक लाइन से मजलिस पार्क पर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे रिठाला, रोहिणी, शाहदरा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, कश्मीरी गेट, आनंद विहार, लाजपत नगर जैसे इलाकों में जाने वालों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Also read: Kal Ka Mausam 22 Nov 2026: देशभर में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में घने कोहरे का अलर्ट

उसी से तय होगा कि मेट्रो जनवरी में शुरू होगी या थोड़ी देर होगी

इसका सीधा फायदा पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, रोहिणी सेक्टर 1-7, पीतमपुरा, प्रशांत विहार, हैदरपुर, बादली, भलस्वा और आजादपुर के लोगों को होगा। इन इलाकों से बॉटनिकल गार्डन (नोएडा), कालिंदी कुंज, हौज खास, IIT दिल्ली, टर्मिनल-1 IGI एयरपोर्ट, पालम और जनकपुरी तक सीधी मेट्रो मिल जाएगी। जनवरी 2027 में यह सेक्शन खुलने के बाद मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई 55 किलोमीटर और स्टेशनों की संख्या 39 हो जाएगी। अब सबकी नजर ट्रायल पर टिकी है, क्योंकि उसी से तय होगा कि मेट्रो जनवरी में शुरू होगी या थोड़ी देर होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार...फिर भी सांस लेना मुश्किल, AQI 236 पर पहुंचा; चांदनी चौक सबसे प्रदूषित

Delhi AQI: दिल्ली में जहरीली हवा से थोड़ी राहत-सी मिल गई है। लेकिन अभी भी स्थिति सामान्य नहीं मानी जा सकती। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 265 से घटकर 236 हो गया है, फिर भी राजधानी रविवार सुबह 7 बजे भी 'खराब' ज़ोन में ही है। शहर ने बीती शाम 4 बजे CPCB बुलेटिन में 59 में से 56 स्टेशनों के 24 घंटे के एवरेज के आधार पर 265 का AQI दर्ज किया।

Aaj Ka Mausam 22 November: दक्षिण में बारिश-तूफान का अलर्ट तो उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, 60 की स्पीड से चलेगी हवा; जानें आज 22 नवंबर का मौसम

22 November Weather Update: नवंबर का महीना भी अब खत्म होने को है। देश के कई राज्यों में सर्दी दस्तक दे चुकी है। सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरा देखने कगो मिल रहा है। इस बीच साइक्लोनिक स्टॉर्म अकवन लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दक्षिण के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 22 नवंबर को पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast