Search KhabarFast

Press ESC to close

Post Office Scheme: PPF में निवेश से बन सकता है 2.26 करोड़ का फंड, जानें स्किम की पूरी प्रक्रिया

Post Office Scheme: PPF में निवेश से बन सकता है 2.26 करोड़ का फंड, जानें स्किम की पूरी प्रक्रिया

Post Office Scheme: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स बचत और लंबे समय में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF एक विकल्प हो सकता है। PPF को E-E-E यानी Exempt-Exempt-Exempt कैटेगरी में रखा जाता है। इसका मतलब है कि इसमें तय सीमा तक किया गया निवेश, मिलने वाला ब्याज और नियमों के अनुसार निकाली गई रकम टैक्स से मुक्त होती है। PPF खाता पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में खोला जा सकता है। इसमें एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। मौजूदा ब्याज दर 7.1 फीसदी सालाना है, जो सालाना चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ती है। PPF की मूल अवधि 15 साल होती है और इसके बाद इसे पांच-पांच साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है।

25 साल की उम्र में शुरू करें निवेश

मान लीजिए कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में हर साल PPF में 1.50 लाख रुपये जमा करना शुरू करता है। अगर वह लगातार 15 साल तक निवेश करता है, तो 40 साल की उम्र में उसका अनुमानित फंड करीब 40.68 लाख रुपये हो सकता है। इसमें 22.50 लाख रुपये उसका निवेश होगा और करीब 18.18 लाख रुपये ब्याज से मिलेंगे। इसके बाद अगर वह पांच साल के लिए PPF को बढ़ाता है और हर साल 1.50 लाख रुपये जमा करता रहता है, तो 45 साल की उम्र में फंड करीब 66.58 लाख रुपये हो सकता है।

50 साल की उम्र में करोड़पति

अगर निवेशक इसी तरह अगले पांच साल भी निवेश जारी रखता है, तो 50 साल की उम्र में उसका फंड करीब 1.03 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें कुल निवेश 37.50 लाख रुपये होगा, जबकि करीब 65.58 लाख रुपये ब्याज से आएंगे। 55 साल की उम्र तक लगातार निवेश करने पर अनुमानित फंड करीब 1.55 करोड़ रुपये हो सकता है। इसमें निवेश 45 लाख रुपये और ब्याज करीब 1.10 करोड़ रुपये होगा।

60 साल की उम्र में 2.26 करोड़ का फंड

अगर निवेशक 35 साल तक हर साल 1.50 लाख रुपये जमा करता है और ब्याज दर 7.1 फीसदी बनी रहती है, तो 60 साल की उम्र तक उसका अनुमानित PPF फंड करीब 2.27 करोड़ रुपये हो सकता है। कुल निवेश 52.50 लाख रुपये होगा और करीब 1.74 करोड़ रुपये ब्याज से मिलेंगे। हालांकि, यह गणना मौजूदा 7.1 फीसदी ब्याज दर को पूरे 35 साल तक स्थिर मानकर की गई है। PPF की ब्याज दर सरकार समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए वास्तविक रकम अलग हो सकती है। पति-पत्नी अलग-अलग PPF खाते में निवेश करें तो इसी आधार पर संयुक्त फंड भी काफी बड़ा हो सकता है। 

Also read: Gold-Silver Rate Today 19 August 2026: सुबह-सुबह चेक करें सोना-चांदी का ताजा भाव, जानें क्या है 24K से 10K तक के नए रेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर...BPSC ने 32,388 पदों के लिए TRE-4 का नोटिफिकेशन किया जारी, इस दिन से शुर होंगे आवेदन

Bihar Teacher Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपको एक बड़ा मौका मिलने वाला है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Gold-Silver Rate Today 19 August 2026: सुबह-सुबह चेक करें सोना-चांदी का ताजा भाव, जानें क्या है 24K से 10K तक के नए रेट

Gold-Silver Rate Today 19 August 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज भी उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.06% यानी 1,659 रुपये गिरकर 1,54,281 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,940 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,393.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक टैक्स समेत सोने की कीमत 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,56,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast