Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: बदायूं के गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: बदायूं के गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कुत्ते के सामने आने पर एक अर्टिक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे मे दो दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कुल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा टैक्सी में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। सभी लोग नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 175 के पास अचानक एक कुत्ता वाहन के सामने आ गया। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि टैक्सी में सवार दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शव वजीरगंज सीएचसी में रखवाए गए हैं। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रेस्ट एरिया में खड़ा कराया

हादसे की सूचना मिलने के बाद कुंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त अर्टिगा को हटाकर रेस्ट एरिया में खड़ा कराया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और मृतकों की पहचान समेत अन्य जरूरी जानकारी जुटा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी के बाराबंकी में जमीन विवाद में फिर बीती रात खूनी खेल! गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा गांव में जमीन पर नाद रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और गोली लगने से गंभीर घायल हंसराज वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। हंसराज की मौत के बाद एक बार फिर हैदरगढ़ सीओ सर्किल में जमीन विवादों को लेकर हो रही हिंसक घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पंजाब के लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर 3 सेकंड में 3 गोलियां, इस ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी

Punjab News: पंजाब के लुधियाना के पॉश भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में कल देर रात एक पिज्जा आउटलेट पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में गोपी लाहौरिया ग्रुप नाम के पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके घटना की ज़िम्मेदारी ली है। हमलावर दुकान में घुसे और सिर्फ़ तीन सेकंड में तीन गोलियां चलाईं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर शूटरों की तलाश कर रही है, साथ ही इस सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई की भी जांच कर रही है।

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय पर ED की रेड, यूपी-दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापा

UP News: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान से जुड़े दस परिसरों पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छापेमारी की। तलाशी अभियान बुधवार तड़के शुरू हुआ और अभी भी जारी है, जिसमें उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के साथ-साथ दिल्ली के परिसर भी शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast