
Chess World Cup Final 2023: भारतीय शतरंज विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा इतिहास रचने में पीछे रह गए है। फाइनल मुकाबले में टाई ब्रेकर में 5 बारे के चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने जीत हासिल की है और खिताब अपने नाम कर लिया है। अजरबैजान के बाकू शहर में खेले गए शतरंज विश्व कप के फाइनल मुकाबले की पहली दोनों बाजी ड्रॉ रही थीं। जिसके बाद टाईब्रेकर खेला गया। जिसमें नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीत दर्ज की।
शतरंज के मुकाबले में प्रज्ञानंदा के साथ हार गए
दरअसल, शतरंज मुकाबले के तीसरे दिन प्रज्ञानंदा पहला गेम सफेद मोहरों के साथ हार गए थे। इसके बाद उन्हें गेम में वापसी करना मुश्किल हो गया था। दूसरे गेम में कार्लसन ने सफेद मोहरों के साथ बढ़िया खेल दिखाया और ड्रॉ पर अपनी बाजी खत्म कराई। इसके साथ ही उन्होंने पहला गेम जीतने के साथ ही उन्होंने ट्रॉफी पर कब्जा किया और दोनों के अंतिम स्कोर की बात करें तो कार्लसन का 1.5, प्रग्गनानंद का 0.5 रहा है।
प्रज्ञानंद ने सेमीफाइनल में फाबियानो करूआना को हराया
प्रज्ञानंद ने सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हराकर उलटफेर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी प्रज्ञानंद महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है।
प्रज्ञानंद की सेमीफाइनल में भी ऐतिहासिक जीत रही
प्रज्ञानंद की सेमीफाइनल में भी ऐतिहासिक जीत रही थी। दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद प्रज्ञानंद से बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर को पीछे छोड़ दिया है।
Leave a comment