Search KhabarFast

Press ESC to close

फरीदाबाद में जांच के दौरान आरोपी ने की पुलिस पर की फायरिंग, छात्रा को गोली मारने के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

फरीदाबाद में जांच के दौरान आरोपी ने की पुलिस पर की फायरिंग, छात्रा को गोली मारने के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

Faridabad Shooting: हरियाणा के फरीदाबाद में 3 नवंबर को लाइब्रेरी से सहेलियों के साथ घर लौट रही 12वीं की छात्रा को सिरफिरे युवक ने गोली मार दी थी। ये मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा था। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जो बाद में काफी वायरल भी हुआ। इसके बाद में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर की फायरिंग

गिरफ्तारी के बाद जब क्राइम ब्रांच की टीम अन्य हथियार की बरामदगी करने के लिए गांव कबूलपुर के इलाके में गई तो आरोपी ने पत्थरों के नीचे से एक विदेशी पिस्टल निकाली और क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो राउंड फायर की, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। फिलहाल आरोपी का फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर है।

फरार चल रहा था आरोपी

आरोपी की पहचान जतिन मंगला के रूप में हुई। जतिन ने 3 नवंबर की शाम बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी में सहेलियों के सामने लाइब्रेरी से लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा को गोली मार दी थी, जिसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया था। वहीं, इस घटना के बाद  घायल छात्रा को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से उसे इलाज के बाद फिलहाल छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फरीदाबाद की पांच क्राइम ब्रांच की टीम में आरोपी को हरियाणा, उत्तर प्रदेश बिहार व अन्य राज्यों में तलाश रही थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुग्राम सिरमथला गांव से जतिन को गिरफ्तार किया गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

Delhi News: दिल्ली में एनकाउंटर! क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Delhi Encounter: दिल्ली में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मेरठ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली नहीं लगी और मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast