बॉलीवुड से आई बुरी खबर, मशहूर आर्ट डायरेक्टर ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

बॉलीवुड से आई बुरी खबर, मशहूर आर्ट डायरेक्टर ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

बॉलीवुड से एक बार फिर बुरी खबर आ रही है। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने ख़ुदकुशी कर ली है।  उन्होंने मुंबई से लगभग 80km दूर कर्ज़त इलाके में बने ND स्टूडियो में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की है।उनकी उम्र 58 साल की थी।  सुबह सुबह सफाई कर्मचारी ने उन्हें इस अवस्था में पाया है।

मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

नितिन देसाई बॉलीवुड की कई मशहुर फिल्मों का सेट डिजाइन कर चुके हैं।जिसमें हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर, प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। 2000 में हम दुल दे चुके सनम और 2003 में देवदास के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक के राष्ट्रयी पुरस्कारी से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं नितिन को फिल्म ‘हिरश्रंद फैक्ट्री’ के लिए सर्वश्रष्ठ कला निर्देशक के रूप में महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार मिला है।

लगा था धोखाधड़ी का आरोप

रिपोर्ट्स की माने तो मई में नितिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। एक एजेंसी ने उन पर 3 महीने तक काम करवाने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स की माने तो ये रकम करीब 51 लाख रुपए थी। हालांकि नितिन ने इन आरोपों को गलत ठहराया था।

Leave a comment