Search KhabarFast

Press ESC to close

EPFO लेकर आया नई सुविधा, अब ऐसे तुरंत निकाल सकेंगे करोड़ों का PF

EPFO लेकर आया नई सुविधा, अब ऐसे तुरंत निकाल सकेंगे करोड़ों का PF

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने लाखों सदस्यों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब EPFO सब्सक्राइबर UPI के जरिए अपने पीएफ (PF) का पैसा रियल टाइम में निकाल सकेंगे। इससे लंबी प्रक्रिया और कई दिनों के इंतजार से छुटकारा मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रम मंत्रालय एक नई योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत पीएफ खाते की एक तय राशि सुरक्षित रखी जाएगी और बाकी बड़ी रकम सदस्य अपने बैंक खाते में UPI के माध्यम से ट्रांसफर कर सकेंगे।

बताया जा रहा है कि सदस्य अपने पीएफ बैलेंस का 75 प्रतिशत तक पैसा UPI के जरिए निकाल सकेंगे। यह रकम सीधे उनके लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी, जिसके बाद वे जरूरत के अनुसार कैश निकाल सकेंगे।

खास मोबाइल ऐप होगा लॉन्च

मौजूदा नियमों के तहत भी सदस्य 75 प्रतिशत राशि निकाल सकते हैं, जबकि 100 प्रतिशत निकासी केवल तब संभव है जब व्यक्ति कम से कम एक साल से बेरोजगार हो। लेकिन अभी यह प्रक्रिया क्लेम डालकर पूरी करनी पड़ती है और पैसा आने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। नई सुविधा के तहत EPFO एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा।

कैसे कर सकेंगे ऐप का इस्तेमाल

इस ऐप में सदस्य अपना उपलब्ध पीएफ बैलेंस देख सकेंगे और उसी के आधार पर निकासी के लिए आवेदन कर सकेंगे। निकासी के लिए बीमारी, शिक्षा, शादी या घर बनाने जैसे वैध कारण चुनना जरूरी होगा। लेन-देन पूरा करने के लिए सदस्य अपने लिंक्ड UPI पिन का उपयोग करेंगे, जिससे सुरक्षित ट्रांसफर सुनिश्चित होगा। पूरी प्रक्रिया UPI पेमेंट गेटवे के जरिए तुरंत पूरी हो जाएगी।

कब लॉन्च होगा ऐप

बताया जा रहा है कि ये नया ऐप अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। इससे लाखों कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। फिलहाल सदस्य UAN पोर्टल या UMANG ऐप के जरिए अपनी सेवाएं लेते हैं और ये सेवाएं आगे भी जारी रहेंगी। EPFO फिलहाल 100 डमी खातों के जरिए इस नई सेवा का ट्रायल कर रहा है, ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast