Diljit Dosanjh Threat Khalistani Gang: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह बना उनका हालिया 'कौन बनेगा करोड़पति 17' (KBC) का एपिसोड का प्रोमो, जहां उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया। लेकिन खालिस्तानी संगठन को ये सम्मान पसंद नहीं आया। खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने कथित तौर पर जिसने दिलजीत को धमकी दी है। संगठन ने कहा है कि सिंगर के 01नवंबर को होने वाले ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट को बंद करने की धमकी दी है। SFJ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसे 1984के सिख नरसंहार के पीड़ितों का अपमान बताया है। ...
Shashi Tharoor Became Aryan Khan Fans: कांग्रेस सांसद और चर्चित लेखक शशि थरूर अपनी बुद्धिमत्ता और शब्दों की कला के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उन्हें प्रभावित करना आसान नहीं। लेकिन आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने यह कर दिखाया। बीते वीकेंड थरूर ने यह सीरीज़ देखी और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को “पूरी तरह से ओटीटी गोल्ड”, “कहानी कहने का पावरहाउस” और “एक सच्चा मास्टरपीस” बताया। ...
जामताड़ा सीरीज से फेमस हुए एक्टर सचिन चांदवाड़े ने 25 साल की उम्र में ही अपनी जान ले ली। मराठी एक्टर सचिन काफी समय से फिल्मों और सीरीज में काम कर रहे थे। ...
National Award Winner Nithya Menen: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नित्या मेनन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘इडली कड़ाई’ के कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला, तो वह किस हालत में इसे रिसीव करने गई थीं। नित्या ने बताया कि उनके नाखूनों में गोबर लगा हुआ था, क्योंकि उन्होंने फिल्म के एक सीन के लिए हाथों से गोबर उठाया था। उन्होंने इसे अपने लिए बेहद काव्यात्मक और खास अनुभव बताया। ...
Bigg Boss 19 Baseer Ali and Nehal Eviction: सलमान खान के शो बिग बॉस 19में इस हफ्ते का वीकेंड का वार ड्रामा, इमोशन और सरप्राइज़ से भरपूर रहा। इस बार घर में हुआ डबल एविक्शन, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स और फैंस को चौंका दिया। बसिर अली और नेहल चूडासमा को सबसे कम वोट मिले और दोनों को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ...
Harshvardhan Rane Statement:बॉलीवुड में 'आउटसाइडर' कलाकारों की जीत का एक नया अध्याय लिखा गया है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी दिया है। फिल्म की सफलता से खुश हर्षवर्धन ने दर्शकों को 'नेपोटिज्म खत्म करने' का श्रेय देते हुए उनका दिल खोलकर शुक्रिया अदा किया है। ...
Pakistan Declares Salman Khan Terrorist: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय पाकिस्तान सरकार के निशाने पर हैं। पाकिस्तान ने उन्हें आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित कर दिया है। दरअसल, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित Joy Forum 2025के दौरान सलमान ने एक बयान दिया था, जिसने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया। मंच पर उनके साथ शाहरुख खान और आमिर खान भी मौजूद थे। ...
बिग बॉस 19 से फेमस हुई तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वे पोटाश (कार्बाइड) गन चलाती हुई दिखाई दे रही हैं। ग्वालियर के रहने वाले शिशुपाल सिंह कंषाना ने इस वीडियो की शिकायत ASP अनु बेनीवाल से की है। ...
बिग बॉस में रविवार, 26 अक्टूबर का एपिसोड काफी दिल चश्प होने वाला है। शो में मस्ती-मजाक नजर आने वाला है। शनिवार को सलमान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी, लेकिन रविवार के एपिसोड में वो अपने खास अंदाज से फन करते दिखेंगे। ...
Satish Shah Passes Away: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से मशहूर हुए और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और किडनी फेलियर से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार, उनका निधन दोपहर 2.30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया था। अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि उनके मैनेजर ने की है। उन्होंने बताया कि सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। ...