Search KhabarFast

Press ESC to close

सलमान खान के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, भाईजान के माथे लगा दिया ‘आतंकवादी’ का ठप्पा

सलमान खान के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, भाईजान के माथे लगा दिया ‘आतंकवादी’ का ठप्पा

Pakistan Declares Salman Khan Terrorist: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय पाकिस्तान सरकार के निशाने पर हैं। पाकिस्तान ने उन्हें आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित कर दिया है। दरअसल, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित Joy Forum 2025के दौरान सलमान ने एक बयान दिया था, जिसने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया। मंच पर उनके साथ शाहरुख खान और आमिर खान भी मौजूद थे। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम था, जहां भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा हो रही थी। सलमान ने अपने भाषण में सऊदी अरब में काम करने वाले लोगों का ज़िक्र करते हुए कहा— “यहां बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोग मेहनत से काम कर रहे हैं।”

बलूचिस्तान के ज़िक्र से भड़का पाकिस्तान सरकार

सलमान के इस बयान में ‘बलूचिस्तान’ को पाकिस्तान से अलग एक इकाई के रूप में पेश किया गया, जो पाकिस्तान के लिए अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। दरअसल, बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी आंदोलन चल रहा है, जो पाकिस्तान से स्वतंत्रता और अपने संसाधनों पर नियंत्रण की मांग करता है। पाकिस्तान इस मुद्दे को अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता के खिलाफ साजिश मानता है। सलमान के बयान के बाद पाकिस्तान के राजनीतिक और मीडिया हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

आतंकवाद विरोधी कानून के तहत दर्ज हुआ सलमान का नाम

मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सलमान खान का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट (ATA) की चौथी शेड्यूल में डाल दिया। यह शेड्यूल उन लोगों की सूची है जिन्हें सरकार आतंकवाद या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से जुड़ा संदिग्ध मानती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने सलमान को “राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा” बताते हुए उनके पाकिस्तान में आने-जाने, संपत्ति रखने और किसी भी आर्थिक गतिविधि में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast