Rajat Dalal-Prince Narula clash in The 50: रियलिटी टीवी की दुनिया में एक बार फिर ड्रामा का तड़का लग गया है। नए रियलिटी शो 'The 50' के लेटेस्ट प्रोमो में प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच हुई तीखी बहस देखने को मिली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस प्रोमो में दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच बहस इतनी गर्म हो जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंचने की कगार पर पहुंच जाता है। फैंस इसे देखकर हैरान हैं और शो की शुरुआत से ही हंगामे की उम्मीद कर रहे हैं। ...
Sapna ChoudharyRacis Comment on Nigerian Rapper Yung Sammy: जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुए नए रियलिटी शो 'The 50' में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर यंग सैमी पर कथित तौर पर नस्लवादी कमेंट किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। जिसे दर्शकों ने असंवेदनशील और नस्लभेदी बताया है। बता दें, शो में 50 यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करेंगे और कोई एक ही शो का विनर होगा। ...
Lawrence Bishnoi Threat Bollywood: बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे एक काला साया मंडरा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने हाल के महीनों में कई बड़े सितारों को निशाना बनाया है, जिसमें सलमान खान, कपिल शर्मा और अब रोहित शेट्टी शामिल हैं। 31जनवरी 2026की रात को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया है। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है और चेतावनी दी है कि यह सिर्फ 'ट्रेलर' है, अगली बार गोलियां सीने में लगेंगी। लेकिन सवाल यह है कि इन धमकियों के बावजूद बॉलीवुड के सेलेब्स चुप क्यों हैं? ...
The 50 1st Contestant Youtuber Vanshaj Singh Eliminated: डिज्नी+ हॉटस्टार पर लॉन्च हुए नए रियलिटी शो 'The 50' ने अपनी शुरुआत के साथ ही दर्शकों को चौंका दिया है। इस शो में 50यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन प्रीमियर एपिसोड में ही एक बड़ा ट्विस्ट आया जब यूट्यूबर वंशज सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस एलिमिनेशन के बाद अब शो में 49कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जो हर दिन नए टास्क में लड़ते दिखेंगे। ...
Arijit Singh Retire From Playback Singing: सिंगिंग की दुनिया के बेताज बादशाह अरिजीत ने 27 जनवरी के अचानक से प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। ...
Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की एक्शन से भरपूर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' ने पहले तीन दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली। फिल्म ने न सिर्फ भारत में 100करोड़ क्लब में एंट्री मारी बल्कि वर्ल्डवाइड 150करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यह 2026की पहली हिंदी फिल्म है जो इतनी तेजी से इस मुकाम तक पहुंची। ...
Suniel Shetty Rejects Tobacco Ad:90 के दशक के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी एक बार फिर अपनी सिद्धांतवादी छवि के चलते चर्चा का विषय बन गए है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें एक तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन के लिए 40 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने परिवार, सेहत, मूल्यों और युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया है। ...
Border 2 1st Day Collection Beats Dhurandhar: बॉलीवुड के एक्शन आइकन सनी देओल की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते दिन 23जनवरी को रिलीज हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस पैट्रियॉटिक वॉर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन 30करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो 2026की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। फिल्म ने रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो करीब 27-28करोड़ रुपये था। ...
Bigg Boss OTT Cancelled: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' का क्रेज बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन शो के OTT वर्जन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस OTT' पर ताला लग गया। यानी अब इसका चौथा सीजन नहीं आएगा। यह फैसला मेकर्स ने दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि शो की लोकप्रियता बनी रहे और दर्शक विभाजित न हों। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। लेकिन अब शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने पुष्टि कर दी है। ...
Zakir Khan 5Years Break From Comedy:फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में एक ऐसा ऐलान किया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। जाकिर खान ने कॉमेडी की दुनिया से लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया। दरअसल, हैदराबाद में अपने हालिया शो 'स्पेशल पापा यार' के दौरान जाकिर ने ऐलान किया कि वह अगले 5 साल तक स्टेज से दूर रहेंगे, यानी वह ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने यह फैसला अपनी सेहत की ध्यान में रखते हुए लिया है। वहीं, फैंस उनके इस फैसले से काफी मायूस हो गए है, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि जाकिर स्टेज पर वापसी जरूर करेंगे ...